एशिया कप: श्रीलंका ने अफ़ग़ानिस्तान से लिया बदला

स्पोर्ट्सएशिया कप: श्रीलंका ने अफ़ग़ानिस्तान से लिया बदला

Date:

यूएई में खेले जा रहे एशिया कप के मेज़बान मुल्क श्रीलंका ने सुपर-4 राऊंड के पहले मैच में अफ़ग़ानिस्तान को 4 विकेट से हराकर लीग मैच की हार का बदला चूका दिया। लीग मैच श्रीलंका को अफ़ग़ानिस्तान के हाटों बहुत बुरी हार का सामना करना पड़ा था. अफ़ग़ानिस्तान से मिले 176 रनों के लक्ष्य को श्रींलंका के बल्लेबाज़ों ने अपनी छोटी छोटी लेकिन महत्वपूर्ण पारियों से पांच गेंद शेष रहते पूरा कर लिया।

पहले बल्लेबाज़ी करते हुए श्रीलंका ने निर्धारित ओवरों में 6 विकेट के नुक्सान पर 175 रनों का स्कोर खड़ा किया। यह स्कोर 190 तक भी जा सकता था लेकिन अंतिम दो ओवरों में श्रीलंका के गेंदबाज़ों ने काफी अच्छी गेंदबाज़ी की और स्कोर को और विशाल होने से रोका। अफ़ग़निस्तान ने मैच की शुरुआत तूफानी अंदाज़ में की विशेषकर रहमानुल्ला गुरबाज अब्दे आक्रमक रूप में नज़र आये. गुरबाज और हज़रातुल्लाह जजाई ने 45 रनों की साझेदारी कर टीम को एक ठोस शुरुआत दी, जजाई 12 रन बनाकर मदुशंका की गेंद पर बोल्ड हो गए, इसके बाद गुरबाज और इब्राहिम ज़दरान ने स्कोर को रफ़्तार के साथ आगे बढ़ाना जारी रखा. दोनों के बीच यह साझेदारी 139 के स्कोर पर टूटी. गुरबाज 45 गेंदों पर धुंआधार 84 रन बनाकर आउट हुए जिसमें 6 छक्के 4 चौके शामिल थे. गुरबाज के बाद इब्राहिम जादरान भी 40 रनों की उम्दा पारी खेलकर मदुशंका का शिकार बने, पिछले मैच में तूफानी पारी खेलने वाले नजीबुल्लाह जादरान आज वैसा कमल दोहरा न सके और सर 17 रन बनाकर आउट हो गए. श्रीलंका के दोनों स्पिनर्स महीश थीक्षना और वनिंदु हसरंगा ने शानदार गेंदबाज़ी की जिससे कि स्कोर उनकी पहुँच के अंदर रहा. 

Read also: Ravindra Jadeja Injury: सर्जरी से गुज़रेंगे जडेजा, टी-20 विश्व कप में खेलना मुश्किल

लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका टीम की शुरुआत तो अफ़ग़ानिस्तान से भी अच्छी रही, पहले विकेट के लिए 6.3 ओवरों में 62 रनों की साझेदारी हुई. पिछले मैच के हीरों कुशल मेंडिस ने आज फिर टीम के लिए जीत का आधार बनाने वाली पारी खेली। कुशल मेंडिस 19 गेंदों पर 36 रन बनाकर आउट हुए, उनके आउट होने के बाद श्रीलंका के दूसरे बल्लेबाज़ों ने रन रेट को बरकरार रखते हुए स्कोर को जीत की तरफ ले जाना जारी रखा, हालाँकि उनके 6 बल्लेबाज़ आउट हुए पर लक्ष्य को पांच गेंदों पहले प्राप्त कर लिया। श्रीलंका के किसी भी बल्लेबाज़ ने कोई बड़ी नहीं खेले लेकिन कुशल के अलावा पथुम निसंका (35), दनुष्का गुनातिलका (33) और भानुका राजापक्षा (31) की महत्वपूर्ण पारियों ने अफ़ग़ानिस्तान से जीत छीन ली. अफ़ग़ानिस्तान के लिए मुजीब और नवीन ने दो दो विकेट हासिल किये। सुपर का सबसे महत्पूर्ण मैच आज भारत और पाकिस्तान के बीच शाम को खेला जायेगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...