लाइफस्टाइल डेस्क। Bharwan Tamatar Recipe – टमाटर काफी लोगो को पसंद होता है, ऐसे में आप भरवां टमाटर बना सकते है। जी हाँ, भरवां टमाटर अपने शयद ये पहली बार सुना हो लेकिन यकीन मानिए खाने में ये बेहद लाजवाब होता है। चलिए फिर जानते है।
भरवां टमाटर सामग्री –
मध्यम साइज के टमाटर, आलू, पनीर सौ ग्राम, लाल मिर्च पाउडर, हरी मिर्च, जीरा, अदरक का एक बड़ा टुकड़ा, 8 – 10 काजू , किशमिश, गरम मसाला, हरी धनिया, तेल, नमक स्वादानुसार।
Read also: रसोई Bytes: पास्ता को बनाएं इस हेल्दी अंदाज़ से, जान ले रेसिपी!!
भरवां टमाटर (Bharwan Tamatar Recipe) –
भरवां टमाटर((Bharwan Tamatar) के लिए पहले आप टमाटर के अंदर के गूदे को बाहर निकालकर टमाटर को अलग रख दें। ध्यान दे टमाटर ना फटने पाए। अब आलू को उबाल ले, छीलकर मैश कर लें और इसमे पनीर कद्दूकस कर डाल दें। इन्हे अच्छी तरह से मिक्स कर दें और फिर इसी में लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, काजू काटकर छोटे टुकड़ों में कटा हुआ, किशमिश, स्वादानुसार नमक और हरी धनिया बारीक काटकर मिलाकर एक किनार रख लें।
अब कड़ाही में तेल गर्म करें, जीरा चटकाएं और साथ ही कटी हुई हरी मिर्च, कद्दूकस किया हुआ अदरक और टमाटर से निकला गूदा डालकर चलाएं। फिर जब टमाटर का गूदा गाढ़ा हो जाए तो उसमे पनीर और आलू के मिश्रण को डाल दें और कुछ देर तक भून लें। भुने के बाद गैस बंद कर, थोड़ा सा ठंडा हो जाने दें।
थोड़ा सा ठंडा हो जाने के बाद आलू के मिश्रण को टमाटर में भर दें और टमाटर को कटे हुए उसके ऊपरी भाग से ढंक दें। फिर कड़ाही में तेल गर्म करें टमाटरों को सीधा कर रखें, इसमें ऊपर नमक और तेल डालें। अब कड़ाही को ढंक दें और धीमी आंच पर पकने दें। अब जब टमाटर नर्म हो जाएं तो गैस पर से उतार लें और सबको रोटी या फिर परांठे के साथ सर्व करें।

