टीवी सीरियल ‘पोरस’ के जरिए नाम कमा चुकी एक्ट्रेस समेक्षा सिंह को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है।समेक्षा सिंह ने बीते 3 जुलाई, 2020 को शैल ओसवाल संग शादी रचा ली है। लॉकडाउन के बीच ही सिंगापुर में समेक्षा ने सिंगर शैल से शादी कर ली है। समीक्षा सिंह ने जानकारी दी है कि उन्होंने काफी सिम्पल तरीके से शादी की है और उनके घरवालों ने वीडियो कॉल के जरिए उन्हें आर्शीवाद दिया है। शैल ओसवाल और समेक्षा सिंह ने गुरुद्वारे में जाकर शादी की सभी रस्में निभाई है।
समेक्षा सिंह ने एक इंटरव्यू में कहा है कि, ‘उन्होंने मेरी तस्वीरें देखने के बाद एक गाने के लिए अप्रोच किया था। जहां तक उनकी बात है तो उन्हें तभी मुझसे प्यार हो गया था, लेकिन मेरे दिल मैं उनके लिए कोई फीलिंग्स नहीं थी। गाने की शूटिंग के दौरान हमारी बातें हुई और हम करीब आ गए। वो मेरी जिंदगी की सबसे खूबसूरत कड़ी हैं। मैं सिंगापुर में इसी साल ‘तेरे नाल’ गाने की शूटिंग करने आई थी और बस उसके नाल ही रह गई।’
समेक्षा सिंह और शैल ओसवाल की पहली मुलाकात पिछले साल सितम्बर के महीने में हुई थी। दोनों म्यूजिक वीडिो ‘मखमली प्यार’ की शूटिंग के दौरान एक-दूसरे से मिले थे। शादी की तारीख के बारे में खुलासा करते हुए समीक्षा ने बताया है कि, ‘शादी की तारीख हमारे लिए बहुत मायने रखती हैं। शैल के पिता की बर्थ एनिवर्सिरी भी 3 जुलाई को ही होती है, जोकि 2016 में गुजर गए थे। हमारे परिवार ने वर्चुअली इस शादी में हिस्सा लिया है।’
समेक्षा सिंह और शैल ओसवाल की ये दूसरी शादी है। दोनों की ही पहली शादी असफल रही थी और आखिरकार अब दोनों ने सात जन्मों के लिए एक-दूसरे का हाथ थाम लिया है।

