जनवरी से शुरू हो सकती है ‘कृष 4’ की शूटिंग

बॉलीवुडजनवरी से शुरू हो सकती है ‘कृष 4’ की शूटिंग

Date:


जनवरी से शुरू हो सकती है ‘कृष 4’ की शूटिंग

बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘कृष 4’ की तैयारियों में लगे हुए हैं। इस फिल्म के किरदार के लिए ऋतिक रोशन अपने घर पर खूब मेहनत कर रहे हैं। बीते दिनों खबरें आई थीं कि ऋतिक रोशन की इस फिल्म की शूटिंग इस साल उनके जन्मदिन के बाद से शुरू की जाएगी। इसके बाद देशभर में कोरोना वायरस के कहर ने सभी फिल्मों की शूटिंग पर ताला लगा दिया। और अब इस बीच ‘कृष 4’ से जुड़ी एक खबर सामने आई है, जिसमें यह बताया जा रहा है कि फिल्म जल्द ही फ्लोर पर आने को तैयार है।

कोरोना वायरस के लगातार बढ़ते कहर को देखते हुए देशभर में लगाए गए लॉकडाउन की वजह से सभी फिल्मों और शोज की शूटिंग की शूटिंग पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। इस बीच ज्यादातर डायरेक्टर्स ने घर बैठे ही अपनी आने वाली फिल्मों की स्क्रिप्ट पर काम किया। इस फिल्म के लिए लीड एक्ट्रेस की तलाश जारी है। सुनने में आ रहा है कि मेकर्स इस फिल्म के लिए दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा से बात कर रहे हैं। हालांकि, इस बारे में अभी कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है।

सूत्र ने यह कहा है कि ‘क्रिश 4’ में ऋतिक रोशन को दोहरी भूमिका में देखा जाएगा और क्रिश अपने पिता रोहन मेहरा को मृत्यु होने के बाद वापस लाने की कोशिश करेगा। सूत्र ने कहा, ‘रोहित एकमात्र व्यक्ति है जो जादू से संपर्क कर सकता है। राकेश जी ने कोई मिल गया (2003) के एलियन को शामिल करने के लिए बड़ी चतुराई से स्क्रिप्ट तैयार की है। हालांकि अभी तक कलाकारों को निर्धारित नहीं किया गया है। प्रियंका चोपड़ा इस फिल्म का हिस्सा नहीं होंगी।’ सूत्र ने यह भी कहा कि ‘क्रिश 4’ की शूटिंग जनवरी 2021 से शुरू हो सकती है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related