मिजोरम सीमा पर फायरिंग में असम पुलिस के छह जवान शहीद

फीचर्डमिजोरम सीमा पर फायरिंग में असम पुलिस के छह जवान शहीद

Date:


मिजोरम सीमा पर फायरिंग में असम पुलिस के छह जवान शहीद

असम-मिजोरम सीमा पर हिंसा भड़कने की खबरें सामने आ रही है। असम पुलिस के द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक दोनों राज्यों की सीमा पर मिजोरम से आए कुछ अंजान लोगों ने पथराव और फायरिंग की है। जानकारी के मुताबिक इस घटना में असम पुलिस के छह जवान शहीद हुए हैं। दोनों ही राज्यों के CM ने एक-दूसरे पर आरोप लगा रहें है उसी बाबत दोनो ही CM ने केंद्रीय गृह मंत्री से दखल की मांग की है ।

मुख्यमंत्री सरमा ने ट्वीट के द्वारा कहा, ‘मुझे यह बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि असम पुलिस के छह ज्ंबाज जवान असम-मिजोरम सीमा पर राज्य की संवैधानिक सीमा की रक्षा करते हुए वीरगति को प्राप्त हो गए। मेरी संवेदनाएं शहीदों के परिवार के साथ हैं।’ सीमा विवाद के इस मुद्दे को लेकर कुछ ही दिन पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक बैठक भी की थी।

इस मामले पर असम के CM हिमंता बिस्वा शर्मा ने मिजोरम के मुख्यमंत्री को ट्वीट किया और लिखा माननीय जोरमथंगा जी, कोलासिब (मिजोरम) के SP ने हमसे कहा है कि जब तक हम अपनी पोस्ट से कदम पीछे नही कर लेते तब तक उनके नागरिक सुनेंगे नहीं और हिंसा भी नहीं रोकेंगे। ऐसे हालात में हम सरकार कैसे चलाएं ।

इस ट्वीट का जवाब देते हुए जोरमथंगा ने ट्वीट किया और लिखा कि हिमंता जी, अमित शाह जी ने दोनों मुख्यमंत्रियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक की थी। उसके बादअचानक से आज मिजोरम में वेरिंगटे ऑटो रिक्शा स्टैंड के पास असम पुलिस की दो कंपनियां नागरिकों के साथ नज़र आईं और वहां के नागरिकों पर आंसू गैस के गोले दागने के साथ लाठी चार्ज भी किया। उन्होंने CRPF और मिजोरम पुलिस के जवानों को भी भगा दिया।

राष्ट्रपति ने कारगिल शहीदों को दी श्रद्धांजलि

असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने इस मामले का संज्ञान लेते हुए ट्वीट करते हुए कहा है कि मैंने अभी मिजोरम के CM जोरमथंगा जी से वार्तालाप की है। मैंने दोहराया है कि असम हमारे राज्य की सीमाओं के बीच शांति कायम रखे ।

खास एजेंडे के साथ दिल्ली के लिए रवाना हुईं ममता

सोमवार को मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरमथंगा ने झड़प का वीडियो ट्वीट करते हुए गृह मंत्री अमित शाह को टैग किया और गुजारिश की इस मामले पर तुरंत कोई ऐक्शन लेने को कहा। इसमें प्रधानमंत्री कार्यालय को भी टैग किया गया है

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

दिशा सालियान केस में CBI FIR के बाद नीरज बबलू का दावा- सुशांत की मौत का सच भी आएगा सामने

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत और उनकी पूर्व मैनेजर दिशा...