हमारे गुरुओं ने हमें साहस और सेवा का गुण सिखाया : PM Modi

नेशनलहमारे गुरुओं ने हमें साहस और सेवा का गुण सिखाया : PM...

Date:

नई दिल्ली। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर सिख प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सिखों गुरुओ के साहस और सेवा गुण को याद किया। इस प्रतिनिधिमंडल में आए सिखों का प्रधानमंत्री के आवास पर जोरदार सम्मान किया गया। अपने आवास पर आए सिख प्रतिनिधिमंडल को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा  कि हमारे धर्म गुरुओं ने हमको साहस और सेवा गुण सिखाया है। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत दुनिया में फैली कोरोना महामारी का जिक्र किया। पीएम मोदी ने कहा कि भारत ने पूरी दुनिया में जो करके दिखाया वो तारीफ के काबिल है। पीएम मोदी ने कहा कि भारतीयों ने पूरी दुनिया में अपनी बहादुरी,काम के प्रति निष्‍ठा से सफलता प्राप्त की है। इससे दुनिया में देश का मान बढ़ा है। 

Also Read : 39वें मुख्य न्यायाधीश सम्मेलन में CJI ने किया हाईकोर्ट में जजों की नियुक्तियों का अनुरोध

सिख प्रतिनिधिमंडल को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हमारे गुरुओं ने हमें साहस और सेवा का गुण सिखाया। हमारे देश के लोग बिना किसी संसाधन के दुनिया के अन्य देशों में गए और अपनी मेहनत से सफलता प्राप्त की। यही है आज के न्यू इंडिया की भावना। पीएम ने कहा कि न्यू इंडिया ने दुनिया पर अपनी छाप छोड़ते हुए नए कीर्तिमानों केा  छुआ है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी का दौर इसका सबसे बड़ा उदाहरण रहा है। कोरोना के शुरुआत में लोग भारत को लेकर चिंता जाहिर करने लगे थे। लेकिन भारत की मिसाल लोग हर जगह दे रहे हैं। पीएम मोदी ने सिख प्रतिनिधिमंडल को संबोधित करते हुए कहा कि पहले कहते थे कि भारत में इतनी बड़ी आबादी वाला देश है पूरी आबादी का टीकाकरण कहां से करेंगे,कैसे बचेगी लोगों की जान? लेकिन आज हम दुनिया के सबसे बडे वैक्सीन उत्पादक बनकर उभरे हैं।

 Also Read : दो दशक पुराना रिकॉर्ड तोड़ेगी आसमान से बरस रही आग, जनता के लिए जारी हुई सलाह

प्रधानमंत्री ने कहा कि ये उनका सौभाग्‍य है सिख धर्म के लोगों से उनका नाता पुराना है। पीएम मोदी ने 2015 की अपनी कनाडा यात्रा का जिक्र किया। उन्‍होंने कहा कि वे अपनी विदेश यात्रा के दौरान सिख समुदाय से मिलते हैं। वे जब 2016 में  तेहरान यात्रा गए थे तो वहां भी सिख समुदाय से मिले और गुरुद्वारे गए। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि विदेशों में बसे सिख समुदाय के लोग वहां मां भारती की आवाज बुलंद कर रहे हैं। उन्‍होंने कहा कि जब देश तरक्‍की करता है तो इससे सीना गर्व से चौड़ा होता है। सिख समुदाय विदेश में रहकर भी देश की चिंता करता है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

आज छोटी दिवाली, जानिए कैसे करें पूजा और दीपदान

आज छोटी दिवाली है। मान्यता है कि इस दिन...

क्या आपने खाई है 60 हजार रुपए किलो वाली मिठाई, लखनऊ में बिक रही

लखनऊ में बिकने वाली सबसे महंगी मिठाई की कीमत...

इस दिवाली मिनी लैपटॉप खरीदें: 2026 के फेस्टिव ऑफर और इजी EMI डील

मिनी लैपटॉप हल्के होते हैं और आप इन्हें आसानी...