रतन टाटा हुए इमोशनल, लिखा, एक-दूसरे को नीचा दिखाने में जुटी है ऑनलाइन कम्युनिटी

बिज़नेसरतन टाटा हुए इमोशनल, लिखा, एक-दूसरे को नीचा दिखाने में जुटी है...

Date:


रतन टाटा हुए इमोशनल, लिखा, एक-दूसरे को नीचा दिखाने में जुटी है ऑनलाइन कम्युनिटी

मुंबई। देश के जाने-माने इंडस्ट्रियलिस्ट और मशहूर शख्सियत रतन टाटा ने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल पोस्ट लिखा है. उन्होंने कहा कि ऑनलाइन कम्युनिटी एक दूसरे के लिए तकलीफ दे रही हैं. यहां एक-दूसरे को नीचा दिखाया जाता है. उन्होंने लोगों से संवेदनशील बनने और एक-दूसरे के लिए सहानुभूति दिखाने की अपील की है.

चुनौतियों से भरा साल
टाटा ट्रस्ट के चेयरमैन रतन टाटा ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, यह साल हर किसी के लिए किसी न किसी स्तर पर चुनौतियों से भरा रहा है. मैं देख रहा हूं कि ऑनलाइन कम्युनिटी एक-दूसरे को दर्द दे रही हैं, एक दूसरे को नीचा दिखाती हैं और किसी के बारे में तुरंत निर्णय लेती हैं. मैं मानता हूं कि यह साल हम सभी से एकजुट और मददगार रहने की मांग कर रहा है. यह एक दूसरे को नीचे गिराने का समय नहीं है. हमें एक-दूसरे के प्रति अधिक संवेदनशीलता रखनी चाहिए, दयालु बनना चाहिए. उन्होंने आगे लिखा कि हमें और अधिक समझदार बनने और धैर्य बनाए रखने की जरूरत है.

इंस्टाग्राम पर 26 लाख फॉलोअर्स
रतन टाटा के इंस्टाग्राम पर 26 लाख फॉलोअर्स हैैं. उन्होंने कोरोना से लड़ाई में 1500 करोड़ रुपए दान दिए थे. पिछले महीने रतन टाटा ने कोरोनो संकट की वजह से इकॉनमी के सामने आई चुनौतियों को दूर करने के लिए उद्यमियों का उत्साह बढ़ाते हुए एक पोस्ट लिखी थी.

https://www.instagram.com/p/CACXKahnnYL/?utm_source=ig_web_copy_link

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related