सिद्धू को मिल रही है पाकिस्तान से मदद: अनिल विज

फीचर्डसिद्धू को मिल रही है पाकिस्तान से मदद: अनिल विज

Date:


सिद्धू को मिल रही है पाकिस्तान से मदद: अनिल विज

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा, टीम सिद्धू को पंजाब की कमान सौंपना कांग्रेस की राष्ट्र विरोधी साजिश

चंडीगढ़ कैप्टन अमरिंदर सिंह पाकिस्तान और नवजोत सिंह सिद्धु के रास्ते का कांटा बने हुए थे इस‍लिये उनकी राजनीतिक रूप से हत्या कर दी गयी। सिद्धु और उनके सहयोगियों को पंजाब की कमान सौंपना कांग्रेस की राष्ट्रविरोधी चाल है। पंजाब और पाकिस्तान को एक साथ चलने के लिये कांग्रेस ने यह राष्ट्रविरोधी कदम उठाया है।

पंजाब में कैप्टन अमरिंदर सिंह का इस्तीफा और इसके बाद चरण‍जीत चन्नी के मुख्यमंत्री बनने के बाद भी पंजाब कांग्रेस में विवाद समाप्तं नहीं हो पा रहा है। वहीं अब भाजपा भी अमरिंदर सिंह के कंधे पर बंदूक रखकर सीएम विवाद में कूद पड़ी है।

सचिन पायलट ने की राहुल गांधी से मुलाकात, प्रियंका भी रहीं मौजूद

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने पाकिस्तान के राष्ट्रपति इमरान खान, पाक सेना प्रमुख जावेद बाजवा और नवजोत सिंह सिद्धू के बीच दोस्ती पर निशाना साधा है। अनिल विज का कहना है कि नवजोत और उनके सहयोगियों को पंजाब की सत्ता सौंपने से पंजाब और पाकिस्तान एक साथ हो जायेंगे। यह कांग्रेस की राष्ट्रवविरोधी चाल है जिसका राष्ट्रवादी कैप्टन अमरिंदर सिंह विरोध कर रहे थे। कैप्टन के सीएम रहते कांग्रेस के मंसूबे पूरे नहीं हो पाते इसलिये उन्हें सीएम पद से हटाकर उनकी राजनीतिक हत्या कर दी गयी। अनिल विज ने आरोप लगाया कि सिद्धू को पाकिस्तान से मदद मिल रही है। उन्होंने कहा कि हिन्‍दुस्‍तान को सिद्धू जैसे खतरनाक आदमी से बचाने के लिए किसी भी तरह का बलिदान देने के लिए तैयार हैं।

अनिल विज ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा प्रियंका और राहुल गांधी को अनुभवहीन बताये जाने की बात का भी समर्थन किया। उन्होंने कहा कि कैप्टन ने इनको झेला है इसलिये उनकी बात को गलत नहीं ठहराया जा सकता। अनिल विज ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रविरोधी मंसूबों को नाकाम करने के लिये पंजाब में सभी राष्ट्रवादी ताकतों को एकजुट होना चाहिये।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को जून में लगेगा करंट, 10% तक बढ़ेगा बिल का भार

मार्च की महंगी बिजली खरीद की कीमत अब चुकाएंगे...

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...