कोरोना के चलते खुदरा बाजारों में घटे आधे ग्राहक: कैट

बिज़नेसकोरोना के चलते खुदरा बाजारों में घटे आधे ग्राहक: कैट

Date:


कोरोना के चलते खुदरा बाजारों में घटे आधे ग्राहक: कैट

देश भर में कोरोना केसेज के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. इसके चलते कई राज्यों ने ट्रैवल और ट्रेड को लेकर कई रिस्ट्रिक्शंस लगाए हैं. देश के कारोबारी समुदाय की सबसे बड़ी संस्था कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) के मुताबिक इन रिस्ट्रिक्शंस के चलते खुदरा बाजार में 30 फीसदी का कारोबारी नुकसान हुआ है. कोरोना संक्रमण थामने के लिए राज्यों द्वारा लगाए गए नाईट कर्फ्यू, आंशिक लॉकडाउन इत्यादि जैसे उपायों से महज एक हफ्ते के भीतर इतना भारी नुकसान हुआ है. कैट के मुताबिक लॉकडाउन और नाईट कर्फ्यू ने उपभोक्ताओं के दिमाग में भय का माहौल तैयार कर दिया है. कंफेडरेशन देश भर के 40 हजार से अधिक ट्रेड एसोसिएशंस के 5 करोड़ कारोबारियों का प्रतिनिधित्व करता है.

कैट के मुताबिक एक से दूसरे राज्यों में सामानों की आवाजाही भी कम हुई और कारोबारियों के बीच इस तरह के लेन-देन में 15-20 फीसदी की गिरावट आई है. इसके अलावा खुदरा बाजार में ग्राहकों की संख्या भी आधी यानी 50 फीसदी रह गई है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

आखिर अखिलेश यादव 2027 का विधानसभा चुनाव क्यों नहीं लड़ेंगे?

अखिलेश यादव ने काशी में संकेत दिया कि वे...

इस दिवाली मिनी लैपटॉप खरीदें: 2026 के फेस्टिव ऑफर और इजी EMI डील

मिनी लैपटॉप हल्के होते हैं और आप इन्हें आसानी...