विदेशी निवेशकों ने इस महीने अब तक भारतीय बाजार से निकाले 929 करोड़ रुपये

बिज़नेसविदेशी निवेशकों ने इस महीने अब तक भारतीय बाजार से निकाले 929...

Date:


विदेशी निवेशकों ने इस महीने अब तक भारतीय बाजार से निकाले 929 करोड़ रुपये

नई दिल्ली: कोरोना केसेज के बढ़ते मामलों का असर अब भारतीय अर्थव्यवस्था पर भी पड़ने लगा है. इस महीने अब तक विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPIs) ने भारतीय बाजार से 929 करोड़ रुपये की निकासी की है. पिछले वित्त वर्ष 2020-21 की अंतिम तिमाही जनवरी-मार्च 2021 में विदेशी निवेशकों का रुझान इसके ठीक उल्टा था और उन्होंने भारतीय बाजार में निवेश किया था. इससे पहले एफपीआईज ने जनवरी में 14,649 करोड़ रुपये, फरवरी में 23,663 करोड़ रुपये और मार्च में 17304 करोड़ रुपये का निवेश किया था. इस प्रकार चालू वर्ष 2020 के शुरुआती तीन महीने निवेश के बाद कोरोना संकट के चलते विदेशी निवेशकों का रुख अब तक बदला हुआ दिख रहा है और उन्होंने अप्रैल 2021 में अब तक 929 करोड़ रुपये की निकासी की है.

डिपॉजिटरीज डेटा के मुताबिक ओवरसीज इंवेस्टर्स ने 740 करोड़ रुपये इक्विटीज से और 189 करोड़ रुपये डेट सेग्मेंट से निकाले हैं और 1 अप्रैल से 9 अप्रैल के बीच कुल 929 करोड़ की निकासी हुई है. आरबीआई द्वारा गवर्नमेंट सिक्योरिटीज खरीदने के सरप्राइज एनाउंसमेंट से रुपया कमजोर हुआ जिसके चलते एफपीआईज ने निकासी की है.

कोटक सिक्योरिटीज के एग्जेक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट और फंडामेंटल रिसर्च के एग्जेक्यूटिव प्रमुख रुस्मिक ओझा के मुताबिक अमेरिकी डॉलर में कमजोरी और कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के चलते एफपीआई भारतीय बाजार से निकासी कर रहे हैं.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

बीजेपी छोड़ने के बाद अन्नामलाई का बड़ा ऐलान, बनाएंगे नई राजनीतिक पार्टी

तमिलनाडु बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व आईपीएस अधिकारी...

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...