वसंत पचंमी मां सरस्वती को समर्पित है। बसंत ऋतु में वसंत पंचमी का पर्व पड़ता है। बसंत ऋतु में मौसम काफी सुहावना रहता है। इसी वजह से इस ऋतु को ऋतुओं का राजा भी कहा जाता है। वसंत पंचमी के पावन दिन लोगों अपनों को शुभकामना संदेश भी भेजते हैं।

सर्दी को तुम दे दो विदाई, वसंत की अब ऋतु है आई,
फूलों से खुशबू लेकर महकती हवा है आई,
बागों में बहार है आई, भंवरों की गुंजन है लाई,
उड़ रही है पतंग हवा में जैसे तितली यौवन में आई,
देखो अब वसंत है आई।
वसंत पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं।
फूलों की वर्षा,
शरद की फुहार,
सूरज की किरणें,
खुशियों की बहार,
चंदन की खुशबू,
अपनों का प्यार,
मुबारक हो आप सबको,
वसंत पंचमी का त्योहार।
सूरज हर शाम को ढल ही जाता है,
पतझड़ वसंत में बदल ही जाता है,
मेरे मन मुसीबत में हिम्मत मत हारना,
समय कैसा भी हो गुजर ही जाता है।
वसंत पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं।
लेकर मौसम की बहार,
आया वसंत ऋतु का त्योहार,
आओ हम सब मिलकर मनाएं,
दिल में भर के उमंग और प्यार,
वसंत पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं।
वीणा लेकर हाथ मे,
सरस्वती हो आपके साथ मे,
मिले मां का आशीर्वाद आपको हर दिन,
मुबारक हो आपको सरस्वती पूजा का ये दिन।
सरस्वती पूजा और वसंत पंचमी की शुभकामनाएं।

