धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन ज्ञान और बुद्धि की देवी माता सरस्वती की पूजा करने से मां सरस्वती की विशेष कृपा प्राप्त होती है। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएंगे वसंत पचंमी के पावन दिन किन चीजों को अर्पित करने से मां सरस्वती की कृपा प्राप्त होती है।
पीले रंग के फूल

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मां सरस्वती को पीले रंग के फूल बहुत प्रिय होते हैं। देवी सरस्वती को पीले रंग के फूल अर्पित करें। वसंती पचंमी के पावन दिन आप मां को गेंदे और सरसों के फूल भी अर्पित कर सकते हैं।
बूंदी

वसंती पचंमी के पावन दिन मां सरस्वती को बूंदी का प्रसाद चढ़ाएं। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार मां सरस्वती को बूंदी अर्पित करने से गुरु अनुकूल होते हैं और ज्ञान प्राप्ति में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं।
पीले रंग के वस्त्र अर्पित करें

वसंती पचंमी के पावन दिन मां को पीले रंग के वस्त्र अर्पित करें। इस पावन दिन पीले रंग का विशेष महत्व होता है।
सरस्वती पूजा में इन चीजों को करें शामिल

सरस्वती पूजा में पेन और कॅापी को शामिल करना न भूलें। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार ऐसा करने से बुध की स्थिति अनुकूल होती है, जिससे बुद्धि बढ़ती है और स्मरण शक्ति भी अच्छी हो जाती है।

