Reflex 3.0 फिटनेस बैंड भारत में लॉन्च, जनिए कीमत

टेक्नोलॉजीReflex 3.0 फिटनेस बैंड भारत में लॉन्च, जनिए कीमत

Date:


Reflex 3.0 फिटनेस बैंड भारत में लॉन्च, जनिए कीमत

Fastrack ने अपने दो फिटनेस बैंड Fastrack Reflex 3.0 और Reflex Tunes को भारत में लॉन्च कर दिया है। यह दोनों फिटनेस बैंड एंड्राइड और IOS डिवाइस के साथ काम करते हैं। 

Fastrack Reflex 3.0 की कीमत और स्पेसिफिकेशन

Fastrack Reflex 3.0 फिटनेस बैंड की कीमत 2,495 रुपये है। स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Reflex 3.0 में 20 वॉच फेस समेत 10 से अधिक स्पोर्ट मोड दिए गए हैं। इसके अलावा यूजर्स को फिटनेस बैंड में हार्ट-मॉनिटर के साथ-साथ फोन फाइंडर, स्लीप ट्रैकर और अलार्म जैसे फीचर्स मिलेंगे। 

Fastrack Reflex Tunes की कीमत और स्पेसिफिकेशन

Fastrack Reflex Tunes फिटनेस बैंड की कीमत 1,795 रुपये है। इस बैंड को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकता है। Fastrack Reflex Tunes फिटनेस बैंड एंड्राइड और आईओएस डिवाइस के साथ काम करता है। इस डिवाइस में कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.0 दिया गया है, जिसकी रेंज 8 मीटर से ज्यादा है। इसके अलावा यूजर्स को फिटनेस बैंड में दमदार बैटरी मिलेगी, जो सिंगल चार्ज में 6 से 26 घंटे का बैटरी बैकअप देगी।

Fastrack Reflex 2C Pay

Fastrack Reflex 2C Pay फिटनेस बैंड को YONO SBI के साथ जल्द लॉन्च किया जाएगा। यूजर्स इस बैंड के जरिए कॉन्टैक्ट लैस पेमेंट कर सकेंगे। इसके अलावा कंपनी ने वायरलेस ईयरबड्स, नेकबैंड और हेडफोन भी उतारे हैं। 

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

प्रधानमंत्री आवास योजना लाभार्थी सूची में अपना नाम कैसे देखें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...