चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Oppo ने A-सीरीज के नए हैंडसेट Oppo A94 को UAE में लॉन्च किया है।
Oppo A94 की स्पेसिफिकेशन
Oppo A94 स्मार्टफोन एंड्राइड 11 बेस्ड कलरओएस 11 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इस फोन में 6.43 इंच का एमोलेड डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 1080 x 2400 पिक्सल है। इस स्मार्टफोन में MediaTek Helio P95 प्रोसेसर, 8GB of LPDDR4x रैम और 128GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है।
कंपनी ने Oppo A94 स्मार्टफोन में क्वाड कैमरा सेटअप दिया है। इसमें पहला 48MP का प्राइमरी सेंसर, दूसरा 8MP का वाइड एंगल लेंस, तीसरा 2MP का मैक्रो लेंस और चौथा 2MP का डेप्थ सेंसर है। साथ ही इसके फ्रंट में 32MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। वहीं, यह डिवाइस टाइम-लैप्स, पोट्रेट मोड और नाइट मोड जैसे कैमरा फीचर्स सपोर्ट करता है।
Oppo A94 स्मार्टफोन की कीमत AED 1,099 (करीब 21,896 रुपये) है। यह स्मार्टफोन Fluid Black और Fantasy Purple कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। फिलहाल, यह जानकारी नहीं मिली है कि ओप्पो ए94 को कब तक भारत में पेश किया जाएगा।

