मेरठ। Lata Mangeshkar Fan – आज स्वर सम्रांज्ञी लता मंगेशकर हमारे बीच नहीं रही। स्वर कोकिला के नाम से प्रसिद्ध लता दी अब पंचतंत्व में विलीन कर दी गई हैं। अब उनके जाने के बाद देशवासियों के पास उनकी धरोहर के अलावा कुछ नहीं बचा है। स्वर कोकिला के गए गीत हमेशा हमारे बीच रहेंगे। लेकिन नहीं रहेंगी तो बस लता मंगेशकर। मेरठ में गौरव शर्मा जो कि पिछले 35 साल से लता जी के गाए गीतों की धरोहर सहेजकर अपने पास रख रहे हैं। आज गौरव शर्मा भी लता मंगेशकर के इस दुनिया से जाने से काफी आहत हैं। गौरव शर्मा ने बताया कि वे पिछले 35 साल से लता दीदी की धरोहर को सहेजकर रख रहे हैं। उनके पास आज लता जी के हर गाने का कलेश्नन हैं।

Read also: हरीश रावत ने लता मंगेशकर को दी श्रद्धांजलि, बोले : उनके सम्मान में गुलदस्ता-माला स्वीकार नहीं करूंगा

गौरव शर्मा ने बताया कि आज का दिन बहुत ही दुखद भरा है। उन्होंने बताया कि वो जब 8 साल के थे तब से ही लता मंगेशकर के गीतों के फैन हैं। उन्होंने अपनी आठ साल की उम्र से ही लता जी के गीतों के कलेश्नन को सहेजकर रखा है। गौरव ने कहा कि लता मंगेशकर की क्षति संगीत जगत में कोई नहीं पूरी कर सकता। उनके जाने से संगीत जगत का एक अध्याय समाप्त हो गया। उन्होंंने भारत सरकार से अपील की लता जी के नाम पर एक यादगार म्यूजियम बनाया जाए। उसमें अगर उनकी जरूरत हो तो वे उसके लिए सदैव तत्पर हैं। गौरव ने बताया कि वो लता जी की आवाज के फैन थे। जहां भी लता जी के गाने सुनते वहीं रूककर पूरा गाना सुनते थे। देशभक्ति के गाने का आज तक कोई तोड़ नही। गौरव ने बताया कि लता दीदी के गाने सीमा पर तैनात जवान सुनते थे जिससे उनमें हौसला आता था।


