यूपी चुनावी दंगल 2022: सिवालखास सीट सपा और रालोद के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न,जीत के लिए रोड शो करेंगे जयंत अखिलेश

विधानसभा चुनावयूपी चुनावी दंगल 2022: सिवालखास सीट सपा और रालोद के लिए प्रतिष्ठा...

Date:


यूपी चुनावी दंगल 2022: सिवालखास सीट सपा और रालोद के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न,जीत के लिए रोड शो करेंगे जयंत अखिलेश

मेरठ। यूपी चुनावी दंगल 2022 – पश्चिमी उप्र के प्रथम चरण का सियासी घमासान अब चरम पर है। एक ओर जहां भाजपा अपने दिग्गज स्टार प्रचारकों के सहारे सभी 58 विधानसभाओं में एक—एक घर जाकर वोट की अपील कर रही है। वहीं रालोद और सपा गठबंधन भी कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। मेरठ की सिवाल खास सीट इस समय सपा और रालोद के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न बनी हुई है। गठबंधन की तरफ से यह सीट सपा के खाते में आई है। सपा के पूर्व विधायक गुलाम मोहम्मद इस सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। सपा के पास सीट आने पर रालोद में काफी बवाल मचा था। जिसके बाद रालोद के कई नेताओं ने पार्टी से त्यागपत्र भी दे दिया था। लेकिन उसके बाद भी इस सीट पर प्रत्याशी नहीं बदला गया था।

Read also: पंजाब में सियासी घमासान को मनीष तिवारी ने बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया

सिवाल खास विधानसभा सीट के अंतगर्त आने वाले कई गांवों में भाजपा प्रत्याशी का भी विरोध हो चुका है। इस मुददे को सपा और रालोद भुनाना चाहते हैं। आगामी 10 फरवरी को मतदान से पहले एक बार सपा के अखिलेश यादव और रालोद के जयंत चौधरी मेगा रोड शो करने के लिए आ सकते हैं। बता दे कि इससे पहले गठबंधन के दोनों नेता मुजफ्फरनगर से मेरठ तक रोड शो कर चुके हैं। माना जा रहा है कि दोनों नेता आगामी 8 फरवरी को मेरठ के सिवाल खास और सरधना में रोडशो कर सपा प्रत्याशियों के समर्थन में मतदाताओं से वोट देने की अपील करेंगे। मंगलवार को रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह का रोहटा में जनसभा का कार्यक्रम है। रोहटा कस्बा सिवालखास सीट के अंतगर्त ही आता है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...