यूपी चुनावी दंगल 2022: अकेले भाजपा के स्टार प्रचारकों पर भारी पड़ रही कांग्रेस की प्रियंका गांधी,अकेले ही मथ रही यूपी

विधानसभा चुनावयूपी चुनावी दंगल 2022: अकेले भाजपा के स्टार प्रचारकों पर भारी पड़...

Date:


यूपी चुनावी दंगल 2022: अकेले भाजपा के स्टार प्रचारकों पर भारी पड़ रही कांग्रेस की प्रियंका गांधी,अकेले ही मथ रही यूपी

मेरठ। यूपी चुनावी दंगल 2022 – राष्ट्रीय पार्टी कांग्रेस कभी देश की नंबर वन पार्टी कही जाती थी। इस पार्टी ने जहां देश को एक से एक बड़े नेता दिए वहीं कई दिग्गज वक्ता भी दिए। जिनको सुनने के लिए लोग चुनावी जनसभा में दूर दूर से आते थे। लेकिन आज इस पार्टी के ऐसे दिन आए कि दिग्गत वक्ता गायब हुए तो स्टार प्रचारक भी कोई खास नहीं रहे। आज अकेले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी चुनाव प्रचार की कमान संभाले हुए हैं। प्रियंका गांधी अकेले ही भाजपा के स्टार प्रचारकों गृहमंत्री अमितशाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राजनाथ सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नडडा पर भारी पड़ रही हैं। पहले चरण के चुनावी जनसंपर्क अभियान में प्रियंका गांधी करीब हर जिले में जा चुकी हैं। लेकिन जहां भी गई उन्होंने भाषणबाजी न कर लोगों से मिलने में अपना अधिकांश समय बिताया।

Read also: गर्मी-चर्बी निकालने पर नहीं बल्कि भर्ती निकालने पर हो यूपी चुनाव – प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी रोड शो कर लोगों से रूबरू हो रही हैं और मतदाताओं तक कांग्रेस की बात पहुंचा रही हैं। नोएडा हो या गाजियाबाद, बुलंदशहर और अलीगढ़ में भी प्रियंका गांधी ने युवाओं और महिलाओं को साधने की कोशिश की। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को पता है कि युवा और महिला मतदाताओं को साधने पर कांग्रेस में नई जान पड़ सकती है। हालांकि अर्श से फर्श पर आई कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए और अपने प्रत्याशी को जिताने के लिए प्रियंका गांधी एड़ी चोटी का जोर लगा रही हैं। अगर वे अपने इस मकसद में कामयाव होती है तो कांग्रेस के लिए ये एक बड़ी उपब्धि होगी। लेकिन इतना तय है कि प्रियंका गांधी ने जनसंपर्क अभियान के दौरान जो तेवर दिखाए हैं। उनके ये तेवर आम चुनाव में यानी 2024 में भाजपा पर भारी जरूर पड़ेगें। पिछले सप्ताह चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस महासचिव के रोड शो में जिस प्रकार से भीड़ बढ़ी है। उससे कांग्रेसियों के चेहरे खिले हुए हैं। उमड़ी भीड़ और मिल रहे जन समर्थन को देख प्रियंका गांधी भी खुश नजर आ रही हैं। कांग्रेस के लिए जिस तरह से उन्होंने जनसंपर्क अभियान का तरीका चुना है और लगातार रोड शो कर रही है। कहीं ना कहीं इसका असर चुनाव के नतीजों पर देखने को जरूर मिलेगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related