मेरठ। School Reopen – मेरठ सहित पूरे प्रदेश भर में बंद रहे स्कूलों में सोमवार यानी 7 फरवरी से चहल पहल शुरू हो जाएगी। स्कूल खुलने को लेकर इसकी तैयारियां भी शुरू की जा चुकी हैं। कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर से बच्चों को बचाने के लिए प्रदेश भर के सभी स्कूल पिछले महीने जनवरी में पूरी तरह से बंद रहे। इसके बाद फरवरी में भी पहले सप्ताह स्कूलों को बंद कर दिया गया था। अब कोरोना संक्रमण की तीसरी रफ्तार सुस्त पड़ चुकी है तो अब आगामी 7 फरवरी से स्कूल खोलने को लेकर दिशा निर्देश जारी किए जा चुके हैं। मेरठ में स्कूल खोलने को लेकर तैयारियां की जा रही है। वहीं अभिभावकों को यह छूट रहेगी कि वे अपने बच्चों को स्कूल भेजे या नहीं। स्कूलों ने भी अभी आनलाइन क्लास का विकल्प रखा हुआ है। यानी अगर बच्चा स्कूल नहीं जाता है तो वह आनलाइन क्लास घर पर ले सकता है।
Read also: मप्र में कोरोना संक्रमण के चलते स्कूलों को 31 के बाद खोलने पर संशय
स्कूल संचालकों को करना होगा इन गाइडलाइनों का पालन :
सीबीएसई और आईसीएसई संचालित स्कूलों को बोर्ड की ओर से नई गाइडलाइन भेजी गई है। इसी गाइडलाइन के अनुसार स्कूलों को कक्षाएं संचालित करनी होगी। सीबीएसई ने आनलाइन क्लास का विकल्प भी दिया है। वहीं आईसीएसई ने भी स्कूल संचालकों से कहा है कि वे भी आनलाइन का विकल्प खुला रखें।
Read also: दिल्ली-7 फरवरी से स्कूल, कॉलेज शुरू, 14 को नर्सरी से आठवीं कक्षा तक के छात्रों के लिए रिओपनिंग
इन नियमों का करना होगा पालन
सीबीएसई और आईसीएसई ने हालांकि कोई नए नियम इस बार नहीं जोड़े हैं। लेकिन इस बार यह निर्देश दिए हैं। कि स्कूल यह सुनिश्चित करें कि उनके स्कूल में पढ़ने वाले हर छात्र को कोविड का टीका लग चुका हो। इसके लिए छात्रों को प्रेरित करने की बात कही है। वहीं बिना मास्क के किसी भी छात्र,शिक्षक और स्कूल स्टाफ को प्रवेश नहीं मिलेगा। कक्षाओं में सोशल डिस्टेंस के साथ ही छात्रों को बैठना होगा। सोशल डिस्टेंस का भी पालन करना होगा। इतना ही नहीं अगर स्कूल आने वाले किसी छात्र का शारीरिक तापमान 99 डिग्री या उससे अधिक है तो उसको तुरंत घर वापस भेजना होगा।

