Second Hand Car: आज सेकंड हैंड कार की रेट लिस्ट के बारे में बताते हैं। इसमें 2 लाख रुपए से कम में पुरानी कार मिल जाएगी। Wagon R LXI में फीचर्स के तौर पर कार में स्टीयरिंग, व्हील पावर एडजस्टेबल, एक्सटीरियर रियर व्यू मिरर, पावर विंडोज, फ्रंट व्हील कवर मिलता है। भारतीय बाजार में इस कार की कीमत 6 लाख रुपए है।
बाजार में मारुति सबसे अधिक कारों की सेल करने वाली कंपनी है। अगर अपने लिए एक नई कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं लेकिन बजट कम है तो तो Second Hand Car सबसे अच्छा उपाय है। जो 2 लाख रुपए से कम में मिल जाएगी। मारुति वैगनआर LXI की कीमत बाजार में 5.54 लाख रुपए है। ये 24.35 किलोमीटर की माइलेज देता है। कार कुल 9 कलर ऑप्शन में आती है। इसमें 1197 सीसी का इंजन मिलता है। ये मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ है। इसका इंजन 65.71bhp@5500rpm की पावर और 89Nm@3500rpm का टॉर्क जनरेट करता है।
Wagon R VXI
बाजार में इसकी कीमत 6 लाख रुपए है। कार में 9 कलर ऑप्शन हैं। इसमें 1197 सीसी का इंजन है। जो 65.71bhp@5500rpm की पावर और 89Nm@3500rpm का टॉर्क जनरेट करता है। ये 24.35 किलोमीटर प्रति लीटर माइलेज देती है। फीचर्स के तौर पर स्टीयरिंग व्हील, फॉग लाइट्स- फ्रंट, पावर एडजस्टेबल एक्सटीरियर रियर व्यू मिरर, पावर विंडोज रियर, व्हील कवर, पावर विंडोज फ्रंट, पैसेंजर एयरबैग , एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम मिलता है।
Wagon R LXI
अगर इस कार को खरीदना चाहते हैं तो ये ब्रिकी के लिए एनसीआर में उपलब्ध है। पेट्रोल से चलने वाली अब तक 61 347 किलोमीटर तक चल चुकी है। कार का मॉडल 2010 का है। इस कार को 95 हजार रुपए में खरीद सकते हैं। एनसीआर में एक और ऑप्शन उपलब्ध है। ये कार 99 हजार रुपए में मिल जाएगी। ये कार 2 18 602 किलोमीटर तक चल चुकी है। इस कार का मॉडल 2008 का है।
Wagon R VXI
ये कार एनसीआर में उपलब्ध है। अब तक ये कार 18549 किमी तक चल चुकी है। पेट्रोल से चलती है ये कार। इस कार को मात्र 1लाख 91 हजार रुपये में खरीद सकते हैं। ऊपर बताई गई जानकारी Truevalue वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक है। वाहन के मालिक से बिना मिले या वाहन की जांच किए बिना ऑनलाइन लेन-देन न करें। पुरानी कार खरीदते समय उसकी कंडीशन और दस्तावेजों की जांच भली प्रकार से स्वयं करें।

