Maruti Suzuki Jimny: मारुति सुजुकी जिम्नी, कीमत और खूबियां जान हो जाएंगे हैरान

फीचर्डMaruti Suzuki Jimny: मारुति सुजुकी जिम्नी, कीमत और खूबियां जान हो जाएंगे...

Date:

नई दिल्ली। मारुति सुजुकी ने ऑटो एक्सपो 2023 में 5-डोर जिम्नी लाइफस्टाइल एसयूवी पेश की थी। नई मारुति सुजुकी जिम्नी Maruti Suzuki Jimny को अब 25 हजार रुपये की टोकन राशि का भुगतान करके ऑनलाइन या अधिकृत डीलर के यहां बुक किया जा सकता है। मारुति सुजुकी जिम्नी की लॉन्च की तारीख अभी निर्धारित नहीं की गई है। लेकिन जानकारी के मुताबिक यह मई 2023 की दूसरे सप्ताह में लॉन्च होगी जिसके बाद बिक्री शुरू होगी।

इन खासियत के साथ आ रही है मारुति सुजुकी जिम्नी

मारुति सुजुकी जिम्नी 5-डोर, दो ट्रिम लेवल-जीटा और अल्फा में आएगी। दोनों वैरिएंट माइलेज के हिसाब से बेहतर हैं। एक आइडल स्टार्ट/स्टॉप फंक्शन के साथ आएंगे। इसमें 1.5-लीटर K15B 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन है। यह इंजन 6,000rpm पर 103PS का पावर और 4,000rpm पर 134Nm का टार्क जेनरेट करता है। ट्रांसमिशन विकल्पों में 5-स्पीड मैनुअल और 4-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक शामिल होगा। इसमें लो-रेंज गियरबॉक्स के साथ सुजुकी का ऑलग्रिप प्रो 4×4 ड्राइवट्रेन मिलता है।

एसयूवी में इंस्टूमेंट कंसोल और टेलगेट

फीचर्स की बात करें तो, इस लाइफस्टाइल एसयूवी में वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले के साथ 9-इंच स्मार्टप्ले प्रो+ टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट यूनिट, एक सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, वॉशर के साथ LED हेडलैंप, गनमेटल फिनिश में 15-इंच के अलॉय व्हील, टेलगेट माउंटेड स्पेयर व्हील और भी बहुत कुछ मिलता है।

सुरक्षा के लिए छह एयरबैग, हिल होल्ड कंट्रोल

सुरक्षा के लिहाज से इस एसयूवी में 6 एयरबैग, हिल होल्ड कंट्रोल, हिल डिसेंट कंट्रोल और ब्रेक लिमिटेड स्लिप डिफरेंशियल जैसे सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं। नए जिम्नी 5-डोर का अप्रोच एंगल 36°, डिपार्चर एंगल 50° और ब्रेक-ओवर एंगल 24° है। रग्ड लैडर-ऑन-फ्रेम चेसिस पर आधारित इस SUV का ग्राउंड क्लीयरेंस 210mm है।

कलर ऑप्शन की भरमार और ये है कीमत

जिम्नी 5 सिंगल टोन और 2 डुअल-टोन कलर ऑप्शन- काइनेटिक येलो + ब्लूश ब्लैक रूफ, सिजलिंग रेड + ब्लूश ब्लैक रूफ, नेक्सा ब्लू, ब्लूश ब्लैक, सिजलिंग रेड, ग्रेनाइट ग्रे और पर्ल आर्कटिक व्हाइट में आएगी। नई जिम्नी 5-डोर एसयूवी ग्रैंड विटारा और फ्रोंक्स के साथ-साथ नेक्सा डीलरशिप के जरिए बेची जाएगी। एसयूवी को पहले 25 हजार से अधिक प्री-ऑर्डर मिल चुके हैं। इसकी कीमत 10 लाख रुपये से 15 लाख रुपये के बीच का अनुमान लगाया जा रहा है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related