Pakistan Electricity bill: पाकिस्तान में महंगाई और बिजली बिल के मुद्दे पर हंगामा शुरू हो गया है। हालात ये हैं कि पाकिस्तान के व्यापारियों ने सरकार को 72 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। पाकिस्तान कार्यवाहक प्रधानमंत्री अनवारुल हक ने अपनी केन्या की आधिकारिक यात्रा निरस्त कर दी है। पाकिस्तान के कराची, लाहौर और पेशावर के अलावा देश के अन्य शहरों में कारोबारी गतिविधियां बिल्कुल बंद हैं। सार्वजनिक वाहन मुख्य सड़कों पर नहीं चल रहे हैं। कारोबारियों ने बिजली बिल कम करने के लिए सरकार को 72 घंटे का समय दिया है।
Pakistan Electricity bill के विरोध में कारोबारी हड़ताल पर हैं। पाकिस्तान के व्यापारियों ने बिजली बिल में अप्रत्याशित वृद्धि और महंगाई के विरोध में पूरे देश में कारोबार बंद कर दिया है। बड़े पैमाने पर पाकिस्तान के हर शहर में प्रदर्शन हो रहे हैं।
कार्यवाहक प्रधानमंत्री ने निरस्त की केन्या की यात्रा
पाक में महंगाई और बिजली बिल के मुद्दे पर हो रहे हंगामे के कारण कार्यवाहक पीएम अनवारुल हक काकर ने केन्या की यात्रा निरस्त कर दी है। केन्याई राष्ट्रपति विलियम सामोएइ रुतो के आमंत्रण पर काकर अफ्रीका जलवायु शिखर सम्मेलन में भाग लेने चार से छह सितंबर तक नैरोबी जाने वाले थे। जमात-ए-इस्लामी और व्यापारियों की आहूत हड़ताल का वकीलों ने समर्थन किया था।
सरकार को 72 घंटे का समय
कराची, लाहौर, पेशावर के अलावा पाकिस्तान के सभी बड़े शहरों में कारोबारी प्रदर्शन कर रहे हैं। खैबर पख्तूनख्वा के शांग्ला में प्रदर्शनकारियों ने सड़कें जाम कर दी हैं। कराची में ताजिर एक्शन कमेटी ने बिजली बिल कम करने के लिए सरकार को 72 घंटे का समय दिया है। प्रदर्शनकारियों ने 10 दिन की हड़ताल की चेतावनी दी है। पाकिस्तान Chamber of Commerce and Industry के अध्यक्ष इरफान इकबाल शेख ने कहा कि सरकार अपनी आवाम की बातों को समझने में विफल है।

