Road Accident: महाराष्ट्र के धुले जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। जिसमें तेज रफ्तार ट्रक ने कई लोगों को कुचल दिया। ट्रक से कुचलकर 10 लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा 20 लोग घायल हैं। बताया जाता है कि तेज रफ्तार ट्रक होटल में घुस गया। इसी दौरान कई लोग इसकी चपेट में आ गए।
महाराष्ट्र के धुले में सड़क हादसा
महाराष्ट्र के धुले में सड़क हादसा हुआ है। एक तेज रफ्तार कंटेनर ट्रक ने चार वाहनों को टक्कर मार दी। इसके बाद वह राजमार्ग पर एक होटल में जा घुसा। जिसमें ट्रक से कुचलकर 10 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 20 से अधिक लोग घायल हो गए।
बताया जाता है कि तेज रफ्तार होने के कारण ट्रक बेकाबू हो गया। वह तेजी से होटल में जा घुसा। होटल में खाना खाने वाले लोगों की अधिक भीड़ थी। जिससे ये बड़ा हादसा हुआ। हादसे के बाद होटल के अंदर लोगों की चीख-पुकार मच गई। पुलिस को मामले की जानकारी दी है।
ब्रेक फेल होने के कारण हादसा
पुलिस अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना राजधानी से 300 किलोमीटर दूर स्थित धुले में मुंबई-आगरा हाइवे पर पलासनेर गांव के पास दिन में करीब 10.45 बजे हुई। बताया जाता है कि ट्रक का ब्रेक फेल हो जाने के कारण भीषण हादसा हुआ है। ट्रक ने दो बाइकों, एक कार और एक अन्य कंटेनर को पीछे से टक्कर मारी।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि सभी गाड़ियों को टक्कर मारने के बाद ट्रक हाइवे पर बस स्टॉप के पास एक होटल में जा घुसा। जहां पर
ट्रक पलट गया। अधिकारी ने बताया कि लगभग 10 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 20 से अधिक लोग घायल हो गए। बस स्टॉप पर इंतजार कर रहे कई लोग ट्रक की चपेट में आ गए। अधिकारी ने बताया कि ट्रक एमपी से धुले की ओर जा रहा था। पुलिस ने बताया कि घायलों को शिरपुर और धुले के सरकारी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। जहां पर उनका इलाज जारी है।

