अगर आपके पास दो हजार रुपये का नोट है तो यह खबर आपके काम की है। 2,000 रुपये के नोट बदलने के लिए आज एक महीना बचा है. आरबीआई ने 2000 रुपये के नोट का चलन बंद कर दिया है. चलन से बाहर किए गए 2000 रुपये के नोटों को 30 सितंबर 2023 तक बदला जा सकता है। आरबीआई के मुताबिक, एक व्यक्ति बिना कोई फॉर्म या डिमांड स्लिप भरे एक बार में 20,000 रुपये तक के नोट बदल सकता है। इसके अलावा लोगों को एक्सचेंज के समय किसी भी प्रकार का पहचान प्रमाण देने की जरूरत नहीं है। आरबीआई ने लोगों को नोट बदलने के लिए 4 महीने का समय दिया है। आपको बता दें कि भारतीय रिजर्व बैंक ने क्लीन नोट पॉलिसी के तहत 2000 रुपये के नोट बंद किये जा रहे है .
इस नीति के तहत आरबीआई धीरे-धीरे 2 हजार के नोट बाजार से वापस ले लेगा। जब आरबीआई ने 2000 रुपये के नोटों को चलन से बाहर किया था, तब लोगों के लिए बैंकों में 2000 रुपये के नोट बदलने के लिए एक अलग विशेष खिड़की थी। जहां लोग आसानी से दो हजार के नोट बदल सकेंगे।

लोगों में हड़कंप मच गया
आपको बता दें कि 19 मई 2023 को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बड़ा फैसला लेते हुए 2000 रुपये के नोट (Rs 2000 Notes) को चलन से बाहर करने का फैसला किया था. आरबीआई के फैसले के बाद लोगों में हड़कंप मच गया. एक बार फिर लोगों को साल 2016 की नोटबंदी याद आने लगी. हालांकि, इस बार वैसी स्थिति बनती नहीं दिख रही. आरबीआई ने लोगों को 2000 रुपये के नोट बदलने के लिए 4 महीने का समय दिया है। आरबीआई की गाइडलाइन के मुताबिक, 23 मई 2023 यानी आज से 30 सितंबर 2023 तक लोग 2000 रुपये के नोट बैंक में बदलवा सकेंगे या अपने बैंक खाते में जमा कर सकेंगे.
ये हैं नोट बदलने के नियम
आरबीआई ने अपने आदेश में साफ कहा था कि सिर्फ 2,000 रुपये के नोटों को चलन से बाहर किया जा रहा है. आप इन नोटों का इस्तेमाल खरीदारी, लेन-देन, जहां भी चाहें, कर सकते हैं। इसे लेने से कोई इनकार नहीं कर सकता. बता दें कि जिसके पास भी 2000 रुपए का नोट है वह बैंक जाकर इसे बदलवा सकता है। नोट बदलने के लिए कोई पैसा नहीं लिया जाएगा. आप बैंक जाकर आसानी से बिना किसी चार्ज के नोट बदल सकते हैं।
बैंक के कर्मचारी या अधिकारी आपसे कोई शुल्क नहीं मांग सकते. बैंक ने नोट बदलने की सेवा पूरी तरह से मुफ्त रखी है. जिनके पास अपना बैंक खाता नहीं है वे भी 2000 का नोट बदल सकते हैं. आरबीआई ने स्पष्ट किया है कि नोट बदलने के लिए बैंक खाते की आवश्यकता नहीं है।

