UDGAM Portal: खातों में पड़े लावारिस रुपयों का पता लगाने को RBI ने लांच किया Portal, जानिए क्या होगा लाभ

नेशनलUDGAM Portal: खातों में पड़े लावारिस रुपयों का पता लगाने को RBI...

Date:

UDGAM Portal: RBI की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक बैंक अब अपनी वेबसाइटों पर लावारिस खातों में पड़ी करोड़ों की धनराशि सूची प्रकाशित करेंगे। इसी के साथ जमाकर्ताओं और लाभार्थियों तक इस डेटा तक पहुंच बनाने के लिए आरबीआई ने ऑनलाइन UDGAM Portal बनाया है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने आज गुरुवार को बिना दावे वाली जमा (लावारिस जमा धनराशि) की खोज के लिए UDGAM (अनक्लेम्ड डिपॉजिट- गेटवे टू एक्सेस इंफॉर्मेशन) नामक केंद्रीकृत वेब पोर्टल लॉन्च किया। आरबीआई ने UDGAM Portal को उपभोक्ताओं के लिए एक स्थान पर कई बैंकों में बिना दावे वाली जमा धनराशि की तलाश आसान करने के लिए लॉन्च किया है।

आरबीआई के अनुसार बैंक वेबसाइटों पर लावारिस जमा धनराशियों की सूची को प्रकाशित करते हैं। जमाकर्ताओं और लाभार्थियों के लिए इस डेटा तक पहुंच को और बेहतर और व्यापक बनाने के लिए आरबीआई ने ऑनलाइन पोर्टल UDGAM Portal बनाने का फैसला किया। यह UDGAM Portal उपयोगकर्ता को इनपुट आधार पर विभिन्न बैंकों में पड़े लावारिस जमा धन राशि की खोज करने के लिए सक्षम बनाएगा। भारतीय रिजर्व बैंक ने लावारिस जमा का पता लगाने के लिए 6 अप्रैल, 2023 को एक केंद्रीकृत वेब सुविधा की घोषणा की थी।

UDGAM Portal का उद्देश्य

UDGAM Portal की शुरुआत के साथ ग्राहक आसानी से अपने लावारिस जमा और खातों का पता लगा सकेंगे। इसके उपयोग से वे या तो जमा खातों को अपने व्यक्तिगत बैंकों में सक्रिय करा सकेंगे। या अप्रयुक्त जमा राशि को कलेक्ट कर सकते हैं। आरबीआई की तरफ से जारी निर्देशों में कहा गया है कि इस UDGAM Portal में भाग लेने वाले संस्थानों, रिजर्व बैंक सूचना प्रौद्योगिकी प्राइवेट लिमिटेड (आरईबीआईटी) और भारतीय वित्तीय प्रौद्योगिकी और संबद्ध सेवाओं (आईएफटीएएस) की साझेदारी में बनाया था। ग्राहक पोर्टल पर सूचीबद्ध सात बैंकों में मौजूद लावारिस धनराशि के खाते के बारे में जानकारी देख सकेंगे। केन्द्रीयकृत UDGAM Portal पर उपलब्ध बैंकों की सूची में भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, धनलक्ष्मी बैंक लिमिटेड, साउथ इंडियन बैंक लिमिटेड, डीबीएस बैंक इंडिया लिमिटेड और सिटीबैंक शामिल हैं। पोर्टल पर अन्य बैंकों में पड़ी लावारिस धनराशि के लिए खोज 15 अक्टूबर 2023 से शुरू होगी।

क्या है अनक्लेम्ड डिपॉजिट

अनक्लेम्ड डिपॉजिट्स या लावारिस जमा उन बचत या चालू खातों में पड़े धन को कहा जाता है जिनका उपयोग 10 सालों से नहीं किया है या ऐसे सावधि जमा में जिनकी परिपक्वता तिथि के 10 साल तक भुगतान नहीं किया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related