अगर आपने भी किसी यूनिवर्सिटी या कॉलेज से ग्रेजुएशन किया है और आपको समझ नहीं आ रहा है कि आगे क्या करें, ताकि आपका भविष्य उज्ज्वल हो। आपकी इन्हीं दुविधाओं को दूर करने के लिए यहां हम आपको बेहतरीन करियर विकल्प बता रहे हैं, जिससे आप अपना भविष्य बेहतर बना सकते हैं। साथ ही अच्छी सैलरी भी कमा सकते हैं.
एमए की पढ़ाई करें
अगर आपने बीए किया है तो आप संबंधित विषय में एमए यानी पोस्टग्रेजुएशन कर सकते हैं। एमए के बाद आप यूजीसी नेट परीक्षा देकर पीएचडी कर सकते हैं और प्रोफेसर की नौकरी कर सकते हैं। इसके अलावा एमए करने के बाद आप एमएड आदि भी कर सकते हैं।
एलएलबी
वकालत एक अद्भुत पेशा है. ऐसे में आप किसी भी विषय से ग्रेजुएशन के बाद वकालत कर सकते हैं। देश के नेशनल लॉ कॉलेजों में एडमिशन के लिए आप CLAT परीक्षा भी दे सकते हैं। यदि आपको CLAT में प्रवेश मिल गया तो आपका भविष्य उज्ज्वल हो जाएगा।
एमबीए
ग्रेजुएशन के बाद आप एमबीए भी कर सकते हैं। इसके लिए यह भी जरूरी नहीं है कि ग्रेजुएशन में आपका विषय क्या था. आप देश के कई विश्वविद्यालयों से एमबीए कर सकते हैं। वहीं, आप CAT यानी कॉमन एडमिशन टेस्ट भी दे सकते हैं। इस परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को आईआईएम में प्रवेश दिया जाता है। साथ ही कई अन्य कॉलेजों द्वारा भी इसी स्कोर के आधार पर एडमिशन दिया जाता है।
एमसीए
अगर आपने बीएससी किया है तो आप एनआईआईएम परीक्षा देकर एमसीए कर सकते हैं। इस परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को देशभर के एनआईटी में एमसीए में प्रवेश दिया जाता है। साथ ही पास आउट होने के बाद अच्छा प्लेसमेंट भी मिलता है।
एचआर कोर्स कर सकते हैं
ग्रेजुएशन के बाद आप एचआर कोर्स कर सकते हैं। देश के कई विश्वविद्यालयों द्वारा एचआर पाठ्यक्रम पेश किए जाते हैं। आज के दौर में एचआर में करियर आपके लिए सबसे अच्छा साबित हो सकता है।
TISS की परीक्षा दे सकते हैं
ग्रेजुएशन के बाद आप टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंस का एग्जाम दे सकते हैं। यहां कई कोर्स संचालित किये जाते हैं. टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंस से पढ़ाई करना हर छात्र का सपना होता है। क्योंकि यहां से अच्छी प्लेसमेंट मिल जाती है.
यूपीएससी की तैयारी
ग्रेजुएशन के बाद आप यूपीएससी सिविल सेवा की तैयारी कर सकते हैं। क्योंकि सिविल सेवा के लिए न्यूनतम योग्यता स्नातक है। अगर आप सिविल सेवा में चयनित हो जाते हैं तो इससे बेहतर कोई करियर नहीं है। क्योंकि सिविल सेवा अभ्यर्थियों को जो सम्मान और पैसा मिलता है वह किसी अन्य सरकारी नौकरी में नहीं मिलता।
एसएससी की तैयारी
ग्रेजुएशन के बाद आप एसएससी की तैयारी कर सकते हैं। सीजीएल आदि परीक्षाएं हर साल एसएससी द्वारा आयोजित की जाती हैं। जिसमें ग्रेजुएट अभ्यर्थियों को मौका दिया जाता है. इसमें चयनित उम्मीदवारों को अच्छी सैलरी के साथ-साथ अन्य लाभ भी दिए जाते हैं.
बैंकिंग
ग्रेजुएशन के बाद आप बैंकिंग की तैयारी कर सकते हैं। पीओ आदि स्तर की भर्ती के लिए स्नातक होना जरूरी है। यदि आप एक बार पीओ परीक्षा पास कर लेंगे तो आपका भविष्य उज्ज्वल हो जाएगा।
राज्य स्तरीय सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी
राज्य सेवा परीक्षा के लिए भारत के विभिन्न राज्यों की ओर से विभिन्न आयोगों द्वारा परीक्षाएं आयोजित की जाती हैं। ऐसे में आप राज्य स्तरीय सेवा में भी अच्छा करियर बना सकते हैं।

