यह निवेश के लिए काफी अच्छा विकल्प है। यहां धनराशि पूरी तरह से सुरक्षित रहेगी।
इस स्कीम में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से अधिक ब्याज मिल रहा है।
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की 5 साल वाली एफडी पर ग्राहक को 6.50 प्रतिशत ब्याज मिल रहा है।
जबकि पोस्ट ऑफिस की टाइम डिपॉजिट स्कीम में 7.5 प्रतिशत ब्याज मिल रहा है।
यह ब्याज लगातार 5 साल के लिए है।
पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में 9 साल 6 महीने के बाद जमा की गई राशि दोगुनी हो जाएगी।
इसे ऐसे समझिए कि अगर 7.50 प्रतिशत ब्याज दर के हिसाब से निवेश करते हैं तो 114 महीने बाद निवेश की राशि दोगुनी हो जाएगी।
उदाहरण के तौर पर 5 लाख रुपए की धनराशि मैच्योरिटी के बाद 7,24,974 रुपए होगी।
इस स्कीम में 1 साल, 2 साल, 3 साल और 5 साल के लिए निवेश कर सकते हैं।
इसमें तीन लोगों का सामूहिक खाता एक साथ खुल सकता है।