रेप के आरोपी भगोड़े बाबा ने जारी की अपनी करेंसी, शुरू किया रिज़र्व बैंक

इंटरनेशनलरेप के आरोपी भगोड़े बाबा ने जारी की अपनी करेंसी, शुरू किया...

Date:


रेप के आरोपी भगोड़े बाबा ने जारी की अपनी करेंसी, शुरू किया रिज़र्व बैंक

भगोड़े बाबा नित्यानंद ने शनिवार को अपना केंद्रीय बैंक और उसकी करेंसी को लॉन्च किया है. इस बैंक का नाम रिजर्व बैंक ऑफ कैलासा है, जो बाबा के अपने घोषित देश कैलासा में होगा. वहीं, भारत सरकार की एजेंसियां बाबा की तलाश कर रही हैं. इससे पहले ऑनलाइन आई एक वीडियो में रेप के दोषी बाबा नित्यानंद ने एलान किया था कि वह आधिकारिक तौर पर 22 अगस्त को गणेश चतुर्थी के अवसर पर अपने रिजर्व बैंक ऑफ कैलासा की करेंसी को लॉन्च करेगा.

नित्यानंद ने बताया था कि एक देश के साथ इसे लेकर मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (MoU) पर भी हस्ताक्षर किए गए हैं. नित्यानंद ने अपनी वायरल वीडियो में कहा कि उनके केंद्रीय बैंक का सभी कामकाज वैध है और उनके रिजर्व बैंक ऑफ कैलासा की आर्थिक नीति को तैयार कर लिया गया है.

नित्यानंद ने वीडियो में कहा है कि पूरी अर्थव्यवस्था और आर्थिक नीति, जो 300 पेज का दस्तावेज है, वह पूरी तरह डिजाइन और करेंसी, आर्थिक रणनीति के साथ तैयार है और वे कैसे आंतरिक मुद्रा का इस्तेमाल और बाहरी वर्ल्ड करेंसी एक्सचेंज करेंगे, सब कुछ वैध रूप से होगा. उन्होंने कहा कि जो देश उनके रिजर्व बैंक की मेजबानी कर रहा है, उसके साथ MoU पर हस्ताक्षर किए गए हैं और सब कुछ कानूनी तौर पर होगा.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को जून में लगेगा करंट, 10% तक बढ़ेगा बिल का भार

मार्च की महंगी बिजली खरीद की कीमत अब चुकाएंगे...

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...

गोरखपुर हाईवे पर ट्रक-डंपर भिड़े, जिंदा जले ड्राइवर और क्लीनर

रॉन्ग साइड से आए डंपर ने मारी टक्कर, धधकती...