यूपी विधानमंडल सत्र: अखिलेश ने बेरोजगारी पर उठाए सवाल, सीएम योगी का तंज-सपाइयों की सोच तो बदली

उत्तर प्रदेशयूपी विधानमंडल सत्र: अखिलेश ने बेरोजगारी पर उठाए सवाल, सीएम योगी का...

Date:

UP Vidhan Sabha: यूपी विधानमंडल मानसून सत्र 2023 के दूसरे दिन नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने योगी सरकार से यूपी में बेरोजगारी और 2017 से 2022 के बीच प्रदेश में 15 वर्ष की आयुवर्ग के बच्चों की संख्या वृद्घि पर सवाल किए। जिनका मुख्यमंत्री योगी ने बाखूबी जवाब दिया। यूपी विधानमंडल मानसून सत्र इस समय चल रहा है। आज सदन की कार्यवाही का दूसरा दिन हंगामे और गर्मागरम चर्चाओं के बीच रहा। सदन में नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर सवाल उठाए। अखिलेश यादव ने बेरोगारी के मुद्दे पर सरकार को घेरा। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी प्रदेश में बेरोजगारी की दर बताते हैं पर रोजगार कितने दिए इसकी कभी बात नहीं की हैं। जिस पर जवाब देते हुए मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि प्रदेश में रोजगार का सृजन हुआ है। भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से चल रही है। यूपी में बेरोजगारी दर 19 से घटकर चार पर आ गई है।

मुख्यमंत्री योगी ने जवाब दिया

अखिलेश यादव ने पूछा कि मुख्यमंत्री योगी बताएं, प्रदेश में 2017 से 2022 तक 15 वर्ष की आयु वर्ग के बच्चों की संख्या में बढ़त कितनी हुई और सरकार आने वाले समय में इन बच्चों के रोजगार के लिए क्या प्लान कर रही है। इस पर मुख्यमंत्री योगी ने जवाब दिया कि खुशी है कि समाजवादियों की सोच में बदलाव हुआ कि अब वो जनसंख्या की बात करने लगे हैं।

विधान परिषद में हंगामा

जिसे नियंत्रित करने के लिए समान कानून लाने की बात चल रही है। इसी बहाने योगी ने इशारों में समान नागरिक संहिता का जिक्र भी कर दिया। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही Vidhan Parishad में हंगामा हुआ। sp members ने well में आकर नारेबाजी शुरू की और बर्हिगमन कर लिया। इससे पहले यूपी विधानसभा सत्र का पहला दिन निजी हमलों और हंगामे के नाम रहा। सत्ता और विपक्ष के नेताओं ने एक-दूजे पर हमले किए। सदन में अतीक और अशरफ सहित 12 पूर्व विधायकों को श्रद्धांजलि दी गई थी। वहीं चार विधायकों का जन्मदिन भी मनाया गया।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...