Kanwar Yatra: अचानक मेरठ पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांवड़ियों पर की पुष्पवर्षा

उत्तर प्रदेशKanwar Yatra: अचानक मेरठ पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांवड़ियों पर की...

Date:

Kanwar Yatra: सहारनपुर से मेरठ अचनाक पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाथ जोड़कर कांवड़ियों का स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अस्थाई स्टेज से कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा की। मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के मेरठ में होने की जानकारी जब तक भाजपाइयों और पदाधिकारियों को लगती वो कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा कर वापस लौट गए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ प्रदेश के सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा की। सीएम योगी आदित्यनाथ को अपने बीच अचानक देखककर कांवड़ियों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। कांवड़ियों ने हर हर महादेव और मोदी योगी जिंदाबाद के नारे लगाए।

सीएम योगी के कांवडियों पर पुष्प वर्षा के दौरान पूरा हाइवे बम-बम भोले और हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अचानक दौरे पर आने से पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मचा रहा। बता दें कि सीएम योगी का हेलीकॉप्टर केंद्रीय आलू अनुसंधान संस्थान मोदीपुरम में उतरा। इसके बाद कार से सीएम योगी कांवड़ियों के बीच दिल्ली देहरादून हाइवे एनएच 58 पर पहुंचे और उन्होंने पुष्प वर्षा की। इस दौरान कांवड़ियों ने योगी योगी के नारे लगाए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर पुलिस-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा। सीएम योगी आदित्यनाथ के आने से पहले मोदीपुरम में चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री के लिए दोनों तरफ से ट्रैफिक रोक दिया गया है। कांवड़ियों के सैलाब को काबू करने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। इस दौरान कांवड़िये CN Yogi की एक झलक पाने को बेताब रहे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related