Weather Forecast: दिल्ली-उत्तराखंड में बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

उत्तराखंडWeather Forecast: दिल्ली-उत्तराखंड में बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

Date:

Weather Forecast: आईएमडी ने भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। आईएमडी की जारी चेतावनी के मुताबिक बिहार की राजधानी पटना सहित राज्य के उत्तरी हिस्सों में बारिश की संभावना बनी हुई हैं। इससे लोगों को उमस से राहत मिलने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक अगले तीन से चार दिनों के बीच मेघ गर्जन वज्रपात व बारिश की गतिविधियां बनी रहेंगी। हिमाचल में 17 जुलाई तक भारी
बारिश की संभावना है। दिल्ली और हिमाचल प्रदेश समेत कई राज्यों में बाढ़ के कारण आम नागरिकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। IMD के अनुसार आज मप्र, ओडिशा और तेलंगाना में भारी बारिश हो सकती है। उत्तराखंड में अगले तीन दिनों तक भारी बारिश की संभावना है।

हिमाचल में 17 जुलाई तक तेज बारिश का अलर्ट

यमुना में बाढ़ के बीच दिल्ली में अगले चार दिनों तक मीडियम बारिश की संभावना है। ऐसे में मुश्किलें और बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जो सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस कम बताया जा रहा है। जबकि न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। ये सामान्य बताया गया है।

बिहार के 26 जिलों में बारिश और वज्रपात की चेतावनी

बिहार की राजधानी पटना सहित राज्य के उत्तरी हिस्सों में वर्षा की गतिविधियां बनी हैं। इससे लोगों को उमस से राहत मिली है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, तीन से चार दिनों तक के मेघ गर्जन, वज्रपात के बारिश की संभावना है। 24 घंटों के दौरान पटना सहित प्रदेश के 26 जिलों में बारिश व वज्रपात की चेतावनी जारी की है। शेष जिलों में हल्की बारिश की संभावना है। दक्षिण-पश्चिम, दक्षिण-मध्य, दक्षिण-पूर्व व उत्तर-पश्चिम भागों में व्रजपात को लेकर चेतावनी जारी करते हुए लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है।

हिमाचल में बारिश से हालात खराब

हिमाचल के जिलों में भारी वर्षा से राहत कार्यों पर असर पड़ा है। सोमवार तक चंबा जिले को छोड़ सभी जिलों में आंधी के साथ भारी बारिश का आरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके चलते यातायात, बिजली और संचार सेवाएं ठप होने की आशंका है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

एम्‍वे इंडिया ने प्रीमियम स्किनकेयर पोर्टफोलियो का किया विस्तार

न्‍यूट्रीलाइट स बॉटैनिकल्स की खूबियों से भरपूर आर्टिस्‍ट्री स्किन...