Meerut News: हाईटेंशन लाइन से टकराई कांवड़ में झुलसकर छह कांवड़ियों की मौत, 20 गंभीर

उत्तर प्रदेशMeerut News: हाईटेंशन लाइन से टकराई कांवड़ में झुलसकर छह कांवड़ियों की...

Date:

Meerut News: मेरठ के थाना भावनपुर में आज शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया। कांवड़ लेकर जा रहे कांवड़ियों की कांवड़ हाइटेंशन लाइन की चपेट में आ जाने से कांवड़िया करंट लगा। जिससे छह कांवडियों की मौके पर मौत हो गई है। वहीं 20 कांवड़िए गंभीर बताए जा रहे हैं। मौके पर पुलिस बल मौजूद है। कांवड़ियों की मौत के बाद उनके परिजनों ने सड़क पर जाम लगा दिया है। पुलिस अधिकारी परिजनों को समझाने की कोशिश कर रहे हैं।

मेरठ के भावनपुर में शनिवार को कांवड़ यात्रा के दौरान एक कांवड़ के हाइटेंशन लाइन की चपेट में आ जाने से छह कांवड़ियों की मौत हो गई। वहीं झुलसे कांवड़ियों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे जा रहे हैं। भावनपुर थाना क्षेत्र में हाइटेंशन लाइन की चपेट में डाक कांवड़ टकराने से छह शिव भक्त कांवड़ियों की मौत हो गई। जिसमें 20 कांवड़िये गंभीर रूप से झुलस गए। मृतकों के नाम महेंद्र,हिमांशु, प्रशांत और लखमी हैं। सभी मृतक एक ही गांव राली चौहान केे रहने वाले हैं।

इसके अलावा करंट से झुलसे कांवड़ियों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। कांवड़ियों ने घटना के विरोध में जाम लगाया है। पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी मौके पर हैं। करंट की चपेट में आकर डीजे जमीन पर गिर पड़ा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ई-श्रम कार्ड से जुड़े आम सवाल और जवाब (FAQs): पूरी जानकारी

ई-श्रम कार्ड को लेकर लोगों के मन में कई...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...