America News: अमेरिका और यूरोप में तापमान 50 डिग्री के पार, इटली में अलर्ट

इंटरनेशनलAmerica News: अमेरिका और यूरोप में तापमान 50 डिग्री के पार, इटली...

Date:

America News: इस समय अमेरिका और यूरोप भीषण गर्मी की चपेट में हैं। वहीं इटली में गर्मी का अलर्ट जारी किया गया है। अमेरिका और यूरोप में लू ने पिछले सभी रिकार्ड तोड़ दिए हैं। एक ओर भारत में बारिश का कहर जारी है। जिसके चलते तेज गर्मी से लोगों को राहत के साथ बाढ़ जैसे हालात पैदा हो रहे हैं। वहीं दूसरी ओर गर्मी के चलते अमेरिका और यूरोप में बुरा हाल है। अमेरिका में करीब 11 करोड़ लोग गर्मी से प्रभावित हुए हैं। अमेरिका के पश्चिमी और दक्षिणी इलाकों में गर्मी ने पिछले सभी रिकार्ड तोड़ दिए हैं। अनुमान है कि आने वाले समय में और भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है। लॉस एंजिल्स में तापमान 50.5 डिग्री तक पहुंच गया है।

अमेरिका में गर्मी ने तोड़े रिकॉर्ड

अमेरिका के पश्चिमी और दक्षिणी इलाकों में गर्मी तेज पड़ रही है। अनुमान है कि आने वाले समय में गर्मी पिछले सभी रिकार्ड तोड़ देगी। मौसम विभाग की तरफ से जारी पूर्वानुमान में कहा है कि नेवादा, कैलिफोर्निया, टेक्सास, एरिजोना, फ्लोरिडा आदि में आज रविवार को 45 डिग्री तक तापमान जाने के आसार हैं।

आने वाले दिनों में बढ़ेगा तापमान

आने वाले दिनों में एरिजोना और नेवादा के इलाकों में तापमान 54.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना हैं। फीनिक्स और लॉस वेगास में अब तक तापमान ने पिछले दर्ज सभी रिकार्ड तोड़ दिए हैं।

यूरोप में गर्मी का कहर जारी

यूरोप में गर्मी का कहर जारी है। यूरोपियन स्पेस एजेंसी ने भीषण गर्मी की चेतावनी जारी की है। आने वाले समय में फ्रांस, इटली,जर्मनी और पोलेंड में अगले कुछ दिनों में अधिक गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। इटली ने 16 शहरों में गर्मी का अलर्ट जारी किया है। यूरोप के कुछ शहरों में तापमान 50 डिग्री पार हो गया है।

ग्रीस में 40 डिग्री सेल्सियस तापमान

ग्रीस में 45 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। ग्रीस के अधिकारियों ने जंगलों में आग लगने की आशंका जताई है। इस बीच, ब्रिटेन में बारिश और हवा चलने का पूर्वानुमान जारी किया गया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...