Uttarakhand Weather: उत्तराखंड के तीन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, घर की छत गिरने से तीन की मौत

उत्तराखंडUttarakhand Weather: उत्तराखंड के तीन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, घर...

Date:

देहरादून। उत्तराखंड में हो रही बारिश ने कहर बरपाया हुआ है। उत्तराखंड के तीन जिलों में मौसम विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं प्रदेश की राजधानी देहरादून में इस समय भारी बारिश के बीच कई जगह हादसों की जानकारी है। वहीं एक घर की छत गिरने से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। उत्तराखंड में बारिश के बाद उप्र में गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। प्रयागराज और वाराणसी मंडल के अधिकांश जिलों में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है। प्रयागराज में गंगायमुना खतरे के निशान से 1ः10 मीटर ऊपर बह रही हैं। बाढ़ से हाल बेहाल है। उत्तराखंड में बारिश से अधिकांश रास्ते बंद हैं। 

मौसम विभाग ने देहरादून, नैनीताल और चंपावत जिलों में आने वाले 24 घंटे के भीतर भारी बारिश के अलर्ट जारी किया है। इसके मद्देनजर मौसम वैज्ञानियों ने इन तीन जिलों  में येलो अलर्ट दिया है। मौसम विभाग की ओर से जारी की गई एडवाइजरी के अनुसार इन जिलों के अधिकांश इलाकों में तेज गर्जना के साथ भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इलाकों में तेज गर्जना के साथ बौछारें पड़ेगी और लोगों को बारिश से बचने की सलाह दी गई है। इलाकों में बिजली गिरने की आशंका है। देहरादून में मूसलाधार बारिश के बीच राजपुर के कांठबंगला में घर की छत गिरने से तीन लोग दब गए। तीनों के शव निकाल लिए हैं। आपदा कंट्रोल रूम में मिली जानकारी के मुताबिक राजपुर के काठ बंगला बस्ती में आवास ढहने से कुछ लोगों की मलबे में दबने पर जिलाधिकारी सोनिका ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया। 

Read also: Big Accident: श्रद्धालुओं से भरी ट्राॅली पलटने से आठ की मौत 40 से अधिक घायल

गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी जारी है। रविवार को वाराणसी में गंगा उफनाई तो लहरों ने अस्सी घाट को पूरी तरह डूबो दिया। अस्सी से नगवां वाली सड़क पर नाव चल रही हैं। मिर्जापुर में भी गंगा लाल निशान पार कर गई तो बलिया में खतरे के निशान से दो मीटर ऊपर पहुंच गई है। भदोही में जलस्तर खतरे के निशान के पास पहुंच गया है। वाराणसी में गंगा जलस्तर खतरे के निशान 71ः26 मीटर से 61 सेंटीमीटर ऊपर 71ः87 मीटर पर है। एक सेमी प्रतिघंटे की रफ्तार से गंगा का पानी लगातार बढ़ रहा है। जिला प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य तेज कर दिया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related