Weather Alert: दिल्ली से उत्तराखंड तक भीषण बारिश का अलर्ट जारी, जाने अन्य राज्यों का हाल

उत्तर प्रदेशWeather Alert: दिल्ली से उत्तराखंड तक भीषण बारिश का अलर्ट जारी, जाने...

Date:

Weather Alert: दिल्ली से लेकर उत्तराखंड तक भीषण बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं देश के अन्य राज्यों में भी बारिश का अलर्ट जारी है। दिल्ली में जहां बाढ़ से जनजीवन प्रभावित है। वहीं बारिश नई मुसीबत ला सकती है। मौसम विभाग ने बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। अगले छह दिनों तक भीषण बारिश की संभावना है। यूपी और बिहार में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड में आज आफत की बारिश होगी। मानसून बारिश से पहाड़ी और मैदानी इलाकों में बीते कई दिनों से तबाही मची हुई है। लेकिन अब हालात थोड़े सुधरने लगे हैं। उधर, राजधानी दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर तो कम हुआ है, लेकिन अभी तक बाढ़ से कई इलाके जलमग्न हैं। बाढ़ के बाद अब दिल्लीवालों के लिए मौसम विभाग ने बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

लगातार छह दिन का अलर्ट जारी

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में छह दिनों तक भारी बारिश की संभावना है। आज बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। राजधानी में जहां बाढ़ से जनजीवन प्रभावित है। वहीं बारिश नई मुसीबत ला सकती है। हालांकि, IMD का कहना है कि दिल्ली में तेज बारिश की संभावना अधिक देर तक नहीं होगी।

जलभराव की समस्या बढेगी

बारिश के उपजे बाढ़ के हालात से पहले ही लोग परेशान हैं और अब बारिश के अलर्ट ने मुसीबतें और बढ़ाने का काम किया है। दिल्ली में आज बारिश होने से जलभराव की समस्या देखने को मिल सकती है। बाढ़ के पानी को निकालने में दिक्कत आ सकती है। राजधारी में पहले से आईटीओ, कश्मीरी गेट, सिविल लाइन, मयूर विहार के इलाकों में पानी भरा है।

यूपी-बिहार में झमाझम बारिश

यूपी और बिहार में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, राजधानी लखनऊ सहित 50 जिलों में भारी बारिश होगी। बलरामपुर, फर्रुखाबाद, बरेली, कन्नौज, बहराइच, श्रावस्ती, पीलीभीत और शाहजहांपुर में अलर्ट किया गया है। बिहार के 10 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। सहरसा, मधेपुरा, खगड़िया, मधुबनी, पश्चिमी चंपारण, भागलपुर, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा और पूर्णिया में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

उत्तराखंड में आफत की बारिश

मौसम विभाग ने उत्तराखंड के कई जिलों में तेज बारिश की संभावना जताई है। कुमाऊं के ऊधमसिंह नगर, नैनीताल और चंपावत में रेड अलर्ट जारी है। देहरादून के लिए ऑरेंज अलर्ट है। बीते कई दिनों से उत्तराखंड में बारिश कहर बनकर आई है। उत्तरकाशी सहित कई जगहों से भूस्खलन हुआ है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related