PM Modi in France: पेरिस के एलीसी पैलेस पहुंचे PM Modi ने कहा- फ्रांस, भारत का स्वाभाविक भागीदार

इंटरनेशनलPM Modi in France: पेरिस के एलीसी पैलेस पहुंचे PM Modi ने...

Date:

PM Modi in France Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय फ्रांस की यात्रा पर हैं। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पेरिस में बैस्टिल डे परेड में शामिल होने पहुंचे। पीएम मोदी के परेड में पहुंचने पर फ्रांस की प्रथम महिला ब्रिगिट मैक्रॉन और फ्रांस की पीएम एलिजाबेथ बोर्न ने स्वागत किया। इसके बाद पीएम ने राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मुलाकात की। पीएम मोदी फ्रांस के दो दिवसीय दौरे पर हैं। पीएम ने फ्रांस के दौरे पर राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मुलाकात के बाद भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस बीच पीएम मोदी पेरिस में फ्रांस के राष्ट्रीय दिवस समारोह के हिस्से के रूप में Bastille Day Parade में अतिथि के रूप में President Emmanuel Macron के साथ शामिल हुए।

अगले 25 साल का रोडमैप तैयार

पीएम मोदी ने आज अपने फ्रांस दौरे के दौरान कहा कि हम अपनी रणनीतिक साझेदारी के 25 साल पूरे होने का जश्न मना रहे हैं। हम पिछले 25 साल की मजबूत नींव के आधार पर अगले 25 साल का रोडमैप तैयार कर रहे हैं। इसके लिए साहसिक लक्ष्य निर्धारित किए जा रहे हैं। भारत के लोगों ने स्वयं को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि फ्रांस की इस यात्रा को एक स्वाभाविक भागीदार के रूप में देख रहे हैं।

पीएम मोदी ने फ्रांस के लोगों को दी शुभकामनाएं

पीएम मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रीय दिवस के लिए लोगों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि ये दिवस विश्व में स्वतंत्रता, समानता और भाईचारे के मूल्यों का प्रतीक है। यह मूल्य दोनों देशों भारत और फ्रांस के संबंधों का आधार है। पीएम मोदी ने कहा कि मुझे खुशी है कि इस मौके की गरिमा बढ़ाने के लिए भारत की तीनों सेनाओं ने भाग लिया।

बैस्टिल डे परेड में पंजाब रेजिमेंट को देखकर गौरवान्वित

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा कि मुझे यहां बैस्टिल डे परेड में पंजाब रेजिमेंट को देखकर गर्व महसूस हुआ। हम ऐतिहासिक विश्वास के आधार पर आगे बढ़ते जाएंगे। हम मिलकर वैश्विक संकटों का समाधान तलाश सकते हैं। उन्होंने कहा, हम युवाओं को नहीं भूल सकते। साल 2030 तक हम 30,000 फ्रांसीसी छात्रों को भारत में भेजना चाहते हैं। उन युवा भारतीयों के लिए जो फ्रांस में उच्च शिक्षा प्राप्त करने की चाहत रखते हैं। उनके लिए हम एक अच्छी वीजा नीति बनाना चाहते हैं।

राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने पीएम मोदी का स्वागत किया

प्रधानमंत्री मोदी पेरिस के एलीसी पैलेस पहुंचे। जहां फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने पीएम मोदी का स्वागत किया। पीएम मोदी यहां राष्ट्रपति मैक्रॉन के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता करेंगे और दोनों नेता joint press statement जारी करेंगे।

पीएम मोदी ने किया ट्वीट

पीएम मोदी ने ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने कहा कि बैस्टिल दिवस के ऐतिहासिक अवसर पर पेरिस में परेड में शामिल हुआ। उन्होंने गर्मजोशी से किए स्वागत के लिए आभार जताया है। उन्होंने कहा कि बैस्टिल दिवस के ऐतिहासिक अवसर पर पेरिस में परेड में शामिल हुआ। गर्मजोशी से किए स्वागत और सम्मान के लिए मैं हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related