Australia: खालिस्तानियों ने सिडनी में भारतीय छात्र पर किया लोहे की रॉड से हमला, दहशत में भारतीय

इंटरनेशनलAustralia: खालिस्तानियों ने सिडनी में भारतीय छात्र पर किया लोहे की रॉड...

Date:

Australia: आस्ट्रेलिया के सिडनी में भारतीय छात्र पर खालिस्तानी समर्थकों ने हमला कर उसको घायल कर दिया। खालिस्तानी समर्थकों ने सिडनी में भारतीय छात्र पर लोहे की रॉड से हमला कर उसको घायल कर दिया। घायल छात्र को गंभीर रूप में अस्पताल में भर्ती कराया है। इस मामले में अभी तक भारतीय दूतावास और आस्ट्रेलिया सरकार की तरफ से किसी प्रकार का कोई बयान सामने नहीं आया है।
आस्ट्रेलिया में भारतीयों पर हमले की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। खालिस्तान समर्थक भारतीयों को अपना निशाना बना रहे हैं। इससे आस्ट्रेलिया में रह रहे भारतीय दहशत में हैं।

आज सिडनी में एक भारतीय छात्र को खालिस्तान समर्थकों ने अपना निशाना बनाया और उसकी लोहे के रॉड से पिटाई की। पीड़ित छात्र ने बताया कि वह पढ़ाई के साथ ड्राइवर का काम करता है। जब वह सुबह साढ़े पांच बजे अपने काम पर जा रहा था, इसी दौरान खालिस्तानी समर्थकों ने उस पर हमला कर दिया। जिसमें वो बुरी तरह से घायल हो गया।

छात्र पढाई के साथ करता है ड्राइवर का काम

ऑस्ट्रेलिया में खालिस्तानी समर्थक भारतीयों को निशाना बना रहे हैं। शुक्रवार को सिडनी के पश्चिमी उपनगर मेरीलैंड्स में खालिस्तान समर्थकों ने भारतीय छात्र पर बेरहमी से हमला कर उसको गंभीर रूप से घायल कर दिया। खालिस्तानी समर्थकों के हमले का शिकार हुआ छात्र स्वप्निल सिंह (बदला हुआ नाम) ने बताया कि वह पढ़ाई के साथ ही ड्राइवर का काम करता है। वह जब सुबह अपने काम पर जा रहा था। इसी दौरान खालिस्तानी समर्थकों ने उस पर लाठी डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। उसने कहा कि जब वो अपनी ड्राइविंग सीट पर बैठा इसी दौरान खालिस्तानी समर्थक आ गए।

Iron rod से बुरी तरह से पीटा

घायल स्वप्निल ने बताया कि खालिस्तानी समर्थकों में से एक ने उल्टे हाथ का दरवाजा खोला और सीधे उस पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। इसके बाद खालिस्तानी समर्थक बदमाशों ने उसे वाहन से उतार लिया पीटना शुरू कर दिया।

फोन में कर रहे थे रिकॉर्डिंग

पीड़ित ने बताया कि उनमें से दो अपने फोन पर वीडियो रिकॉर्डिंग कर रहे थे। जबकि 4-5 खालिस्तानी समर्थक उसे मार रहे थे। वे पूरे समय खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते रहे।

अस्पताल में भर्ती

घायल स्पनिल को सड़क पर पड़ा देखकर आसपास के लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। सूचना मिलने पर एनएसडब्ल्यू पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची। इसके बाद घायल छात्र को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने कहा कि पीड़ित का इलाज चल रहा है। मामले की जांच की जा रही है। इस मामले में अभी तक भारत सरकार ने कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related