अमेरिका में निकाली भारत के समर्थन में रैली, मुस्लिमों ने लहराया तिरंगा

इंटरनेशनलअमेरिका में निकाली भारत के समर्थन में रैली, मुस्लिमों ने लहराया तिरंगा

Date:

नई दिल्ली। विदेश में बन रहे भारत विरोधी अभियान को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए अमेरिका में भारत के समर्थन में रैली निकाली गई। जिसमें मुस्लिमों ने तिरंगा झंडा लहराया।
भारतीय-अमेरिकी कमेटी के लोगों ने बड़ी संख्या में सैन फ्रांसिस्को में भारत के वाणिज्य दूतावास के सामने शांति रैली निकाली। बता दें कि इस हफ्ते की शुरुआत में वाणिज्य दूतावास के बाहर अलगाववादियों ने तोड़फोड़ की थी। खालिस्तान समर्थक प्रदर्शनकारियों के एक समूह ने बीते रविवार को सैन फ्रांसिस्को में भारतीय वाणिज्य दूतावास पर हमलाकर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया था।

अमेरिका में बढ़ रही खालिस्तान समर्थकों की गतिविधि

खालिस्तान समर्थक नारे लगाते हुए प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की ओर से लगाए गए अस्थायी सुरक्षा अवरोधकों को तोड़ दिया था। वाणिज्य दूतावास परिसर के अंदर दो तथाकथित खालिस्तानी झंडे लगा दिए थे। हालांकि वाणिज्य दूतावास के दो कर्मियों ने जल्द ही इन झंडों को हटा दिया था। इसी घटना के विरोध में भारत के साथ एकजुटता दिखाने के लिए बड़ी संख्या में भारतीय.अमेरिकियों ने सैन फ्रांसिस्को और उसके आसपास तिरंगा झंडा फहराया।


तिरंगे के साथ अमेरिका का भी झंडा लहराया

उन्होंने अलगाववादी सिखों की विनाशकारी गतिविधियों की निंदा की। इस दौरान कुछ अलगाववादी सिख भी वहां मौजूद थे। मौके पर किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय पुलिस मौजूद थी। कुछ अलगाववादी सिखों ने खालिस्तान के समर्थन में नारे लगाए।

लेकिन बड़ी संख्या में भारतीय अमेरिकियों ने नारे लगाए और अमेरिका के साथ तिरंगा ध्वज लहराया। भारतीय-अमेरिकी भारत के पक्ष में नारे लगा रहे थे। हाल में कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और ब्रिटेन में खालिस्तान समर्थकों की ओर से भारत विरोधी गतिविधियों में वृद्धि हुई है। जिन्होंने इन देशों में कुछ हिंदू मंदिरों में तोड़फोड़ की है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...