11 हजार वोल्ट तार की चपेट में आया ट्रक

मेरठ रीजन11 हजार वोल्ट तार की चपेट में आया ट्रक

Date:


11 हजार वोल्ट तार की चपेट में आया ट्रक

मौके पर ट्रक सवार तीन लोगों की मौत, कई गंभीर रूप से घायल

मेरठ। जनपद के परीक्षितगढ़ रोड पर सोमवार शाम को एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां पर 11 हजार वोल्ट तार की चपेट में आने से एक ट्रक में सवार तीन लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि मृतकों की संख्या बढ़ भी सकती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि रास्ते से गुजर रहा ट्रक 11 हजार वोल्ट वाली लाइन की तार से टकराया गया। ट्रक सवार तीनों लोगों की मौके पर ही जलने के कारण मौत हो गई है।

किला परीक्षितगढ़ रोड स्थित शेखपुरा गांव मार्ग पर सोमवार शाम बड़ा हादसा हो गया। एक टैंकर हाईटेंशन लाइन से टकरा गया, जिसमें टैंकर परिचालक समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन महिला समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल है। परीक्षितगढ़ थानाक्षेत्र के बढ़ला गांव निवासी जयवीर (35 वर्ष) और जय भगवान (40 वर्ष) समेत छह लोग दो बाइक से सिखेड़ा गांव, अम्हेड़ा आदिपुर गंगानगर में लड़की देखने गए थे। दोनों बाइकों पर सवार तीन महिलाएं समेत ये सभी छह लोग अपने गांव लौट रहे थे। शेखपुरा रोड पर ही उनकी बाइक के आगे एक टैंकर जा रहा था। इसी दौरान टैंकर अचानक से हाईटेंशन लाइन से टकरा गया। तभी पीछे से बाइक टैंकर से टकरा गई। टैंकर में उतरे करंट के चलते जयवीर और जय भगवान की मौके पर ही मौत हो गई। वही टैंकर के परिचालक की भी मौके पर ही मौत हो गई। 

इसके अलावा बाइक पर सवार अन्य चार लोग भी घायल गए। इस हादसे की जानकारी लगते ही शेखपुरा गांव के लोग मौके पर पहुंच गए। गंगानगर और भावनपुर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने तीनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। मौके पर लगी भीड़ को पुलिस ने हटाया। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर एसपी देहात अविनाश पांडे भी मौके पर पहुंच गए हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

दिशा सालियान केस में CBI FIR के बाद नीरज बबलू का दावा- सुशांत की मौत का सच भी आएगा सामने

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत और उनकी पूर्व मैनेजर दिशा...