सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के लिए जहां फिल्म इंडस्ट्री में फैले नेपोटिज्म को जिम्मेदार ठहराया जा रहा हैं तो अभी बीते दिनों ही बॉलीवुड के नामी सिंगर सोनू निगम ने एक चौंकाने वाली बात कह दी थी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर बॉलीवुड में सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री ही नहीं बल्कि म्यूजिक इंडस्ट्री में फैले ‘माफिया राज’ को लेकर खुलकर बात कह दी थी। सिंगर सोनू निगम ने इस वीडियो में चौंकने वाली बात बोलते हुए कहा था कि म्यूजिक इंडस्ट्री से भी आत्महत्याएं जैसी खबरें सामने आ सकती है। इसके बाद से ही लगातार सोनू निगम सोशल मीडिया पर ट्रेंड हो रहे थे।
लेकिन अब ये लड़ाई नया मोड़ लेती जा रही है। हाल ही में बॉलीवुड सिंगर ने एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर कर हलचल तेज कर दी है। इस वीडियो में सोनू निगम सीधे तौर पर टी-सीरीज के मालिक भूषण कुमार को घेरते दिख रहे है। वीडियो में सोनू निगम उन्हें चेतावनी दे रहे हैं कि वो उनके मुंह न लगे नहीं तो वो कई खुलासे कर देंगे। इस वीडियो में सोनू निगम ने कहा है, ‘लातों के भूत बातों से नहीं मानते हैं… शराफत की बात सभी को समझ नहीं आती है… मैंने किसी का नाम नहीं लिया था और बेहद प्यार से ये बात कही थी कि नए लोगों के साथ बेहद प्यार से पेश आएं विनम्रता दिखाएं… क्योंकि सुसाइड होने के बाद में रोने से बेहतर हैं कि माहौल पहले ही सुधार लिया जाए। लेकिन माफिया है तो माफिया की चाल ही चलेगा… उसको तो आदत है। तो उन्होंने 6 महान लोगों को बोला कि मेरे खिलाफ बोला जाए तो वो इंटरव्यू दे रहे हैं। मैंने तो नाम नहीं लिया था किसी का भी लेकिन मेरा नाम लिया जा रहा है
सोनू निगम ने इसके आगे सीधा भूषण कुमार को निशाना साधते हुए कहा है, ‘भूषण कुमार… अब तो तेरा नाम लेना ही पड़ेगा क्योंकि तूने गलत आदमी से पंगा ले लिया..जब तू मेरे घर आता था भाई-भाई मेरी एक एलबम कर दो…भाई दीवाना कर दो… भाई सहारा श्री से मिलवा दो… भाई स्मिता ठाकरे से मिलवा दो… भाई बाल ठाकरे से मिलवा दो… भाई अबू सलेम से बचा लो… याद है ना? अबू सलेम से बचा लो, अबू सलेम गालियां दे रहा है…याद है न अब मेरे मुंह मत लगना बस।’
सोनू निगम ने अपनी बात जारी रखते हुए कहा, ‘मरीना कंवर याद है न….वो क्यों बोली फिर क्यों बैकआउट हुई मुझे नहीं पता… मीडिया को पता है… माफिया इस तरह ही फंक्शन करता है… मेरे पास उसका वीडियो पड़ा है… मेरे से अगर तूने अब पंगा लिया तो मैं ये वीडियो अपने यू-ट्यूब चैनल पर डाल दूंगा और बहुत धूमधाम से डालूंगा। मेरे मुंह मत लगना अब’

