कोरोना संक्रमित की मौत के बाद Covid Ward और Private अस्पतालों में चौथी लहर से निपटने की तैयारी

न्यूज़कोरोना संक्रमित की मौत के बाद Covid Ward और Private अस्पतालों में...

Date:

मेरठ। गाजियाबाद और नोएडा के बाद अब मेरठ में भी  कोरोना के मरीजों की संख्या में इजाफा होने लगा है। मेरठ में कोरोना से एक मरीज की मौत हो गई। वहीं मेरठ में अब  संक्रमितों की संख्या दहाई पार हो गई है। यानी मेरठ में अब संक्रमित मरीजों की संख्या 19 हो गई है। मेरठ में कई महीने बाद कोरोना से किसी मरीज की मौत हुई है। जिस मरीज की मौत हुई वे नंगानगर निवासी हैं और मेडिकल कालेज में भर्ती थी। मंडलीय सर्विलांस अधिकारि ने बताया कि मरीज को गंभीर हालात में गत 25 अप्रैल को मेडिकल के कोविड वार्ड में भर्ती कराया था। उनको वेंटीलेटर पर भी रखा गया था। लेकिन हालात खराब होने के कारण उनकी जान नहीं बच सकी। 

Read also: Corona Pandemic के बाद दो साल से सुस्त पड़े बाजार में दिखी चुस्ती, बढ़ी एसी

मेरठ में अब कोरोना टेस्टिंग पर भी जोर दिया जा रहा है। टेस्टिंग तेज कर दी है। पिछले 24 घंटे के भीतर 2995 सेंपलों की जांच हुई। जिसमें एक संक्रमित पाया गया है। अब मेरठ में कोरोना सक्रिय मरीजों की संख्या 19 तक पहुंच गई है। मंडलीय सर्विलांस अधिकारी डा0 अशोक तालियान ने बताया कि मंडल में तीन जिलों में अब कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है। इन तीन जिलों में गाजियाबाद, नोएडा और मेरठ शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि इन तीनों जिलों में अब कोविड वार्ड तैयार किया जा चुके हैं। जिलों के निजी अस्पतालों को अलर्ट किया गया है। कोरोना टीकाकरण का आंकड़ा अब दोगुना हो गया है। मेरठ में 18 से 44 साल के 201, 12 से 14 साल 6576 को कोरोना टीका लगाया गया। जबकि 15 से 17 साल के 394 लोगों ने टीके की डोज ली। मेरठ में 81.12 फीसदी लोग वैक्सीन की दूसरी डोज भी ले चुके हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

क्या आपने खाई है 60 हजार रुपए किलो वाली मिठाई, लखनऊ में बिक रही

लखनऊ में बिकने वाली सबसे महंगी मिठाई की कीमत...

आखिर अखिलेश यादव 2027 का विधानसभा चुनाव क्यों नहीं लड़ेंगे?

अखिलेश यादव ने काशी में संकेत दिया कि वे...

व्हाइट हाउस के पास युवक हथियारों के साथ गिरफ्तार, दावा- ट्रम्प को मारने आया था

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की हत्या के बारे में...