Petrol Diesel Today Price: मई के तीसरे दिन भी Petrol Diesel के दामों में राहत, ये है आज महानगरों में दाम

न्यूज़Petrol Diesel Today Price: मई के तीसरे दिन भी Petrol Diesel के...

Date:

मेरठ। आज देशवासियों को मई के तीसरे दिन भी पेट्रोल डीजल (Petrol Diesel)के दामों में बढ़ोत्तरी नहीं होने से राहत मिली है। आज 27 वें दिन यानी मंगलवार को पेट्रोल डीजल की कीमत में वृद्धि नहीं हुई। हालांकि अभी ये नहीं कहा जा सकता कि पेट्रोल डीजल के दाम के बढ़ने की शुरूआत कब से होगी। लेकिन हर रोज लोगों को यहीं आशंका बनी रहती है कि कहीं दूसरे दिन पेट्रोल डीजल की कीमतों में इजाफा ना हो जाए। पेट्रोल डीजल की कीमत में पिछले डेढ महीने में दस रुपये तक की बढ़ोत्तरी हो चुकी है। 

मई महीने की शुरुआत राहत भरी कही जा सकती है। आज तीन मई मंगलवार को पेट्रोल डीजल के दामों में किसी प्रकार की वृद्धि नहीं हुई है। मेरठ में लगातार 27वें दिन पेट्रोल डीजल के दाम स्थिर हैं। लेकिन पेट्रोलियम कंपनियों ने गत एक मई को एलपीजी के कमर्शियल रसोई गैस सिलेंडर के दाम में 100 रुपये से अधिक की वृृद्धि कर दी थी। मंगलवार को आज मेरठ में पेट्रोल की कीमत 105.01 रुपये प्रति लीटर है। जबकि डीजल का दाम 96.58 रुपये प्रति लीटर पर ही बना हुआ है। 

Also read: आज शनिवार को फिर बढ़े पेट्रोल डीजल के दाम,जानिए अपने शहर का भाव

बता दें कि पिछले तीन सप्ताह से दाम स्थिर हैं। इससे पहले 6 अप्रैल तक पेट्रोलियम कंपनियों ने धीरे-धीरे पेट्रोल और डीजल के दामों में 10 रुपये तक की बढ़ोत्तरी कर दी थी। बता दें कि प्रदेश में समान टैक्स लगाने के बाद भी शहर व जिले में पेट्रोल व डीजल के दाम में अंतर रहता है। दाम का अंतर पेट्रोलियम पदार्थों के लाने ले जाने में खर्च के अनुसार तय किया जाता है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...