मेरठ। आज शनिवार को एक बाद फिर से पेट्रोल और डीजल के दामों (Petrol-Diesel price) में तेजी आई है। इस महीने में अब तक चार बार पेट्रो पदार्थ के दाम बढ़े हैं। सरकारी तेल कंपनियों का कहना है कि नुकसान के चलते इस बार हफ्ते में चौथी बार दाम बढ़ाने पड़े हैं। आज मेरठ सहित देश के अन्य महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम में 80 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी हुई है।
Read also: Price Hike: पेट्रोल डीजल के दाम का असर आलू पर, 25 रुपये प्रति किग्रा तक पहुंचे दाम
इस तरह से एक सप्ताह में पेट्रोल-डीजल के दाम (Petrol-Diesel price) में 3.20 रुपए प्रति लीटर का इजाफा हुआ है। बता दे कि विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद से ही माना जा रहा था कि दोनों ईंधन के दाम अब बढ़ेगे। हुआ भी वहीं सरकार ने 137 दिनों बाद तेज कंपनियों को तेल कीमतों में बढ़ोत्तरी की छूट दे दी। हालांकि इस दौरान क्रूड आयल के दाम भी 45 फीसदी तक बढ़ चुके हैं। आज मेरठ में पेट्रोल 97.89 रुपए प्रति लीटर और डीजल 87.78 रुपए प्रति लीटर पहुंचा गया।
वहीं देश के अन्य प्रमुख महानगर में पेट्रोल-डीजल की कीमतों (Petrol-Diesel price) की बात करें तो दिल्ली में पेट्रोल 98.61 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.87 रुपये प्रति लीटर हैं। वहीं मुंबई में पेट्रोल 113.35 रुपये प्रति लीटर और डीजल 97.55 रुपये है। चेन्नई में पेट्रोल 104.43 रुपये और डीजल 94.47 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं कोलकाता में पेट्रोल 108.01 रुपये और डीजल 93.01 रुपये प्रति लीटर की दर से बिक रहा है। इन प्रमुख महानगरों को देखते हुए कहा जा सकता है कि मेरठ वासियों को अभी कुछ राहत है।

