Yogi Adityanath Government: भाजपा को उखाड़ फेंकने का प्रण लेने वाले भी बने योगी के मंत्री, जानिये क्या है मामला

उत्तर प्रदेशYogi Adityanath Government: भाजपा को उखाड़ फेंकने का प्रण लेने वाले भी...

Date:


Yogi Adityanath Government: भाजपा को उखाड़ फेंकने का प्रण लेने वाले भी बने योगी के मंत्री, जानिये क्या है मामला

फतेहपुर: योगी सरकार (Yogi Adityanath Government) को उखाड़ फेंकने और कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को मुख्यमंत्री बनाने की प्रतिज्ञा लेकर निकले एक पूर्व कांग्रेसी को भी योगी सरकार में जगह मिली है। इतना ही नहीं मंत्री बनने के पहले वह समाजवादी पार्टी से 2014 और कांग्रेस से 2019 में फतेहपुर लोकसभा सीट से चुनाव भी लड़ चुके हैं। जिसमें भाजपा की फायर ब्रांड नेता और प्रत्याशी साध्वी निरंजन ज्योति ने उन्हें बड़े अंतर से हराकर जीत दर्ज की थी। इसके बाद वह अपनी राजनीतिक पारी को संवारने के लिए प्रयास करते रहे, लेकिन सफलता नहीं मिली। अंतत: उन्हें भाजपा की शरण में जाना पड़ा और वह चुनाव से ठीक पहले भाजपा की सदस्यता लेते हुए अपने राजनीतिक करियर को नई दिशा दी।

Read also: दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने के बाद योगी का बड़ा फैसला, तीन माह के लिए बढ़ाई मुफ्त राशन योजना

2022 में योगी सरकार (Yogi Adityanath Government) में 22 मंत्रियों का पत्ता साफ करते हुए 52 मंत्री बनाए हैं। इनमें कई नए तो कई पुराने चेहरों को जगह दी है, लेकिन इन सबके बीच कानपुर के भोगनीपुर विधानसभा सीट से जीत कर आने वाले राकेश सचान को मंत्री बनाया गया है। जो चुनाव से ठीक कुछ दिन पहले भाजपा में शामिल हुए थे। इसके पहले वह कांग्रेस में थे और फतेहपुर में कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा का नेतृत्व भी किया था। एक रेस्टोरेंट में आयोजित प्रेस वार्ता में भाजपा पर खूब प्रहार भी किए और प्रियंका गांधी को सीएम बनाने की प्रतिबद्धता भी दोहराई।

भाजपा में शामिल होकर सपा प्रत्‍याशी को हराया

हालांकि, इसके बाद पता नहीं क्या हुआ कि उनकी प्रतिबद्धता कमजोर होती चली गयी और वह नामंकन के ठीक पहले भाजपा में शामिल हो गए। कानपुर की भोगनीपुर से अपनी पत्नी को टिकट दिलवाने में लगे रहे, लेकिन अंतिम समय में उनका ही टिकट फाइनल हो गया और बाद में वह चुनाव जीत कर विधायक बन गए, जबकि यह सीट पहले से ही बीजेपी के खाते में थी। गौरतलब है कि 2017 में बीजेपी के विनोद कुमार कटियार ने बसपा के धर्मपाल सिंह भदौरिया को हराते हुए कमल खिलाया था। भाजपा प्रत्याशी को 71,646 और बसपा को 52,461 वोट मिले थे तो वहीं, 2022 में चुनाव से कुछ समय पहले भाजपा में शामिल हुए राकेश सचान को भाजपा ने प्रत्याशी बनाया। उन्होंने समाजवादी पार्टी के नरेंद्र पाल सिंह को हराते हुए जीत दर्ज की।

Read also: समाजवादी पार्टी ने चुनाव आयोग में लगाई शिकायतों की झड़ी

कानपुर महानगर स्थित किदवई नगर के रहने वाले राकेश सचान ने समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) से राजनीति की शुरुआत की थी। उन्होंने 1993 और 2002 में घाटमपुर विधानसभा से चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की। इसके बाद वह समाजवादी पार्टी के टिकट से 2009 में फतेहपुर लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाए गए। यहां पर उन्होंने बसपा के महेंद्र प्रसाद निषाद को एक लाख मतों के बड़े अंतर से हराया। लेकिन, 2014 में फतेहपुर से भाजपा की फायरब्रांड नेता और लोकसभा प्रत्याशी साध्वी निरंजन ज्योति ने उन्हें भारी अंतर से हरा दिया। अब तक के राजनीतिक करियर की बात की जाए तो राकेश सचान का करियर भाजपा की आक्रमक नीति का शिकार बन गयी। ऐसे में डूबते को तिनके का सहारा वाली कहावत को चरितार्थ करते हुए 2022 में विधान सभा चुनाव के दौरान कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए और तुरंत ही उन्हें टिकट मिला। अब जीतकर विधायक बने और देखते ही देखते कैबिनेट मंत्री बन गए। भाजपा से उन्होंने जो कुछ खोया वह सबकुछ हासिल कर लिया।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...