मां-बाप से कराई सरेंडर करने की अपील नहीं माने तो सेना ने तीन आंतकी मार गिराए

फीचर्डमां-बाप से कराई सरेंडर करने की अपील नहीं माने तो सेना ने...

Date:


मां-बाप से कराई सरेंडर करने की अपील नहीं माने तो सेना ने तीन आंतकी मार गिराए

  • चार दिन में अब तक 12 आतंकी मारे जा चुके हैं
  • एहतियात के तौर पर शहर में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी गई हैं

जम्मू-कश्मीर में सेना आतंकियों के लिए काल बनी हुई है. आतंकियों को पहले सुधरने का मौका सेना देना चाहती है लेकिन यदि वह लोग अपनी बात में अड़े रहते है तो सेना को मजबूरी में उन्हें मारना पड़ता है क्योंकि आम लोगों की सुरक्षा पर खतरा बना रहता है. जादिबाल में आतंकियों के पेरेंट्स से पहले सरेंडर करने की सेना ने रविवार को अपील कराई.बहुत पेरेंट्स ने मिन्नतें की आतंक का रास्ता छोड़ दो लेकिन जब वह नहीं माने तो सेना ने उन्हें ढेर कर दिया.

जादिबाल में 3 आतंकी ढेर
जम्मू-कश्मीर के जादीबल में रविवार को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 3 आतंकी मारे गए. कश्मीर जोन पुलिस ने बताया कि ऑपरेशन अभी जारी है. इलाके में आतंकियों के मौजूदगी की खबर मिलने के बाद जादीबल और जूनीमार पोज्वालपोरा इलाके में तलाशी अभियान शुरू की गई. इसी दौरान आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई.कश्मीर में इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस विजय कुमार ने कहा कि हमने अपने सूत्रों से आतंकियों की पहचान कर उनके माता-पिता को मुठभेड़ स्थल पर लाया और उन्हें आत्मसमर्पण करने के लिए कहा. लेकिन उन्होंने ऐसा करने से इनकार कर दिया.

शोपियां में 1 आतंकी ढेर
सुबह में शोपियां में एक आतंकी को मार गिराया गया था. पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) द्वारा शुरू किया गया संयुक्त ऑपरेशन अभी जारी है। सेना ने ट्वीट किया- ‘ऑपरेशन लकिरपुर में जारी है. एक आतंकी को मार गिराया गया है. मौके से हथियार बरामद किए गए हैं.’ चार दिन में अब तक 12 आतंकी मारे जा चुके हैं.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

दिशा सालियान केस में CBI FIR के बाद नीरज बबलू का दावा- सुशांत की मौत का सच भी आएगा सामने

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत और उनकी पूर्व मैनेजर दिशा...