परतापुर में शारदा स्पोर्ट्स फैक्ट्री में शॉर्ट सर्किट से लगी आग

मेरठ रीजनपरतापुर में शारदा स्पोर्ट्स फैक्ट्री में शॉर्ट सर्किट से लगी आग

Date:


परतापुर में शारदा स्पोर्ट्स फैक्ट्री में शॉर्ट सर्किट से लगी आग

मेरठ, । परतापुर में स्थित शारदा स्पोर्ट्स फैक्ट्री में रविवार अलसुबह शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। राउंड पर निकले गार्ड ने फैक्ट्री में से धुआं निकलता देख मैनेजर, फायर ब्रिगेड और कंट्रोल रूम को सूचना दी। कुछ ही देर में फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। घटना में करीब 50 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। रेलवे रोड निवासी जितेंद्र कुमार गुप्ता की परतापुर के गगोल रोड पर शारदा स्पोर्ट्स के नाम से फैक्ट्री है, जिसमें कालीन बनाई जाती हैं।

रविवार सुबह करीब 4:30 बजे राउंड पर निकले गार्ड ने फैक्ट्री में पीछे की ओर से से धुआं निकलता देखा। नजदीक पहुंचा तो आग लगी हुई थी । उसने तुरंत मैनेजर, फायर ब्रिगेड और कंट्रोल रूम को सूचना दी। साथी गार्डों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो पाए। कुछ ही देर में फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। एफएसओ शांतनु यादव ने बताया कि करीब 4 घंटे में आग पर काबू पा लिया गया था।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

आज छोटी दिवाली, जानिए कैसे करें पूजा और दीपदान

आज छोटी दिवाली है। मान्यता है कि इस दिन...

आखिर अखिलेश यादव 2027 का विधानसभा चुनाव क्यों नहीं लड़ेंगे?

अखिलेश यादव ने काशी में संकेत दिया कि वे...

इस दिवाली मिनी लैपटॉप खरीदें: 2026 के फेस्टिव ऑफर और इजी EMI डील

मिनी लैपटॉप हल्के होते हैं और आप इन्हें आसानी...