Meerut News: युवक ने ध्वस्तीकरण का किया विरोध तो दरोगा बोला, ‘एक मिनट नहीं लगेगी, ठोक दूंगा’

उत्तर प्रदेशMeerut News: युवक ने ध्वस्तीकरण का किया विरोध तो दरोगा बोला, 'एक...

Date:

Meerut News: मेरठ में कैंट बोर्ड की ध्वस्तीकरण कार्रवाई का विरोध करना एक युवक को भारी पड़ गया। युवक का विरोध दरोगा को नागवार गुजरा तो दरोगा आग बबूला हो गया। उसने आपा खोते हुए वर्दी की हनक में युवक को चेतावनी देते हुए कहा, एक मिनट लगेगी अभी यहीं ठोक दूंगा। सब पता चल जाएगा। दरोगा की इस धमकी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं दरोगा की इस धमकी से युवक का पूरा परिवार दहशत में है। वह किसी से बात भी नहीं कर रहा। दरोगा की धमकी से सहमे परिवार की हालत खराब है। यहां तक कि दहशत में आए परिवार ने मीडिया से भी बात करने से इंकार कर दिया।

मामला कैंट बोर्ड आफिस के बराबर वाली कोठी का है। कुछ दिन पूर्व मकान में आग लग गई थी। आज मकान मालिक घर में रंगाई पुताई का कार्य करा रहा था। इसी दौरान कैंट बोर्ड की टीम पुलिस के साथ पहुंच गई। कैंट बोर्ड की टीम ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की बात कहने लगी। इस दौरान 21 वर्षीय युवक ने कैंट बोर्ड की इस ध्वस्तीकरण कार्रवाई का विरोध किया। युवक का कहना था कि कोई अवैध निर्माण नहीं हो रहा है। ना किसी ने कोई पुराने निर्माण में छेड़छाड़ की है। फिर ध्वस्तीकरण की ये कार्रवाई क्यों।

युवक जब कैंट बोर्ड की टीम का विरोध कर रहा था। इस दौरान लालकुर्ती थाने का एक दरोगा भी आग बबूला हो गया। वर्दी की धौंस दिखाता हुआ दरोगा युवक को धमकाने लगा। युवक ने जब दरोगा को बताया कि वो पुलिस के अधिकारी हैं और अधिकारी होकर बात करें। इस पर दरोगा आपे से बाहर हो गया। दरोगा ने युवक को धमकाते हुए उसको ठोकने की धमकी दे डाली। दरोगा युवक के परिजनों के सामने बोला एक मिनट नहीं लगेगी तूझे यहीं ठोक दूंगा। इससे युवक के परिजन दहशत में आ गए। वो युवक को घर के भीतर ले गए। दरोगा का ये वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। युवक के परिजनों का रो—रोकर बुरा हाल है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related