लाइफस्टाइल डेस्क: लॉकडाउन की वजह से अभी कही आना – जाना नहीं हो सकता लेकिन एक बार ये कोरोना का संकट ख़तम हो जाए तो कोई किसी को घूमने से नहीं रोकेगा | इसिलए आज हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे है, जहां आप लॉकडाउन के बाद अपने दोस्तों संग छुट्टियों को एंजॉय कर सकते है –
लोनावला, मुंबई
लोनावला एक हिल स्टेशन है, मुंबई के पास स्थित है | यहां आपको देखने के लिए कई किले, गुफाएं, मंदिर, डैम और वाटरफॉल आपको मिल जाएंगे। यहां तक की आप पहाड़ियों पर ट्रैकिंग भी कर सकते हैं।
पंचगनी, मुंबई
ये एक प्राचीन हिल स्टेशन है जहां पॅहुचने के लिए आपको मुंबई से 250 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ेगी | यहां झील, पहाड़, और पेड़ों की घनी आबादी भी है। यहां के अद्भुत नज़ारे आपका मन मोह लगे | इसके अलवा पंचगनी में पैराग्लाइडिंग, साइटसीइंग, टेबल लैंड के मजे भी ले सकते हैं।
कौसानी, उत्तराखंड
कौसानी एक पर्वतीय पर्यटन स्थल है, यहां की सुंदरता के तो क्या कहने | कौसानी अपने खूबसूरत नजारों के लिए भी जाना जाता है | आप यहां नंदाकोट, त्रिशूल और नंदा देवी पर्वत के भव्य नजारे का भी आनंद ले सकते हैं। इसके अलावा बैजनाथ मंदिर, रूद्रधारी जलप्रपात और गुफाओं जैसी जगहों पर भी जा सकते है |
Read also: ना कफन रहेगा ना पहचान
रानीखेत, उत्तराखंड
रानीखेत एक सुंदर हिल स्टेशन है। यहां से आप ट्रैकिंग भी कर सकते हैं और जानवरों की कई प्राजतियां जैसे- लाल मुख वाला बंदर, सियार, लाल लोमड़ी, लंगूर आदि देख सकते हैं। इसके अलावा झूला देवी मंदिर के दर्शन भी कर सकते है

