मोदी सरकार ने टीके का इस्तेमाल अपनी छवि सुधारने के लिए किया: प्रियंका

फीचर्डमोदी सरकार ने टीके का इस्तेमाल अपनी छवि सुधारने के लिए किया:...

Date:


मोदी सरकार ने टीके का इस्तेमाल अपनी छवि सुधारने के लिए किया: प्रियंका

नयी दिल्ली: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को कहा कि यह दुखद स्थिति है कि दुनिया का सबसे बड़ा वैक्सीन उत्पादक देश होने के बावजूद भारत में टीका आम लोगों की जिंदगी बचाने के औज़ार के बजाय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निजी प्रचार का साधन बन गया है।

ज़िम्मेदार कौन अभियान
प्रियंका वाड्रा ने सरकार पर निशाना साधने के लिए चलाए जा रहे अपने अभियान ‘जिम्मेदार कौन’ के तहत कहा कि सरकार ने टीके का इस्तेमाल अपनी छवि सुधारने के लिए किया है और उसने जबसे टीका उत्सव मनाया है उसके बाद से देश में टीकाकरण में 83 फ़ीसदी की कमी दर्ज की गई है।

टीके को बनाया अपने प्रचार का हथियार
उन्होंने कहा कि सरकार ने टीके को अपने प्रचार का हथियार बनाया है और उसके चलते विश्व का सबसे बड़ा वैक्सीन उत्पादक भारत अन्य देशों से वैक्सीन के दान पर निर्भर हो गया है और टीकाकरण के मामले में दुनिया के कमजोर देशों की कतार में शामिल हो गया है।

टीका उत्सव के बाद 83 प्रतिशत की गिरावट
श्रीमती वाड्रा ने कहा कि पिछले साल 15 अगस्त को मोदी ने लाल किले से कहा कि उनकी सरकार ने टीकाकरण की पूरी योजना तैयार कर ली है। देश की वैक्सीन उत्पादन क्षमता को देखते हुए विश्वास करना आसान था कि सरकार यह काम आसानी से और बेहतर ढंग से कर लेगी लेकिन मोदी के टीका उत्सव की घोषणा के बाद एक महीने के दौरान टीकाकरण में 83 प्रतिशत की गिरावट आ गई।

Read also: कांग्रेस ने शुरू किया सेवा सत्याग्रह, प्रियंका ने भेजी भारी मात्रा में दवाईयां और सेनेटाइजर

देश को वैक्सीन की कमी के दलदल में ढकेला
उन्होंने कहा कि सरकार ने देश को वैक्सीन की कमी के दलदल में धकेल दिया है। वैक्सीन पर अब श्री मोदी की फोटो ही है बाकी सारी जिम्मेदारी राज्यों के ऊपर डाल दी गई है जबकि राज्य सरकारें केंद्र सरकार को वैक्सीन की कमी होने की सूचना भेज रहे हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...