लाइफस्टाइल डेस्क: भारत में बहुत सी ऐसी जगह है जो खूबसूरती के साथ अपने साथ कई रहस्यों को भी समेटे हुए हैं। इन जगहों का अलग ही अनुभव होता है और साथ ही ये जगहे काफी लोकप्रिय भी होती है | तो चलिए जानते है ऐसी ही जगहों के बारे में –
अनंतपुरा लेक टेंपल, केरल
केरल के अनंतपुरा में झील के बीचों-बीच बना है अनंतपुरा लेक टेंपल, जहां एक वेजिटेरियन मगरमच्छ बाबिया रहता है | ऐसा मानना है की बबिया सिर्फ मंदिर में बनने वाला चावल और गुड़ का प्रसाद ही खाता है और किसी को नुकसान नहीं पहुंचाता |
कुंभलगढ़ किला, राजस्थान
कुंभलगढ़ की दीवार विश्व की दूसरी सबसे बड़ी दीवार है जो 36 किलोमीटर लम्बी है और 15 फीट चौड़ी है। कुंभलगढ़ किले के अंदर 360 से ज्यादा मंदिर हैं जिनमें से 300 प्राचीन जैन मंदिर और बाकि हिन्दू मंदिर हैं।
रूपकुंड (स्केलेटन लेक), उत्तराखंड
रूपकुंड पॉपुलर ट्रैक जगहों में से आता है ये ट्रैक खूबसूरती के साथ ही यहां मौजूद मानव कंकाल के लिए भी जाना जाता है। जो बर्फ पिघलने पर नजर आते हैं।
Read also: उत्तराखंड में ब्लैक फंगस का कोप, 15 नये संक्रमित मिले
करणी माता मंदिर, राजस्थान
करणी माता मंदिर बीकानेर जिले में स्थित है और यहां लगभग 20,000 चूहे रहते है , जिसकी वजह से इस मंदिर को चूहों वाले मंदिर के नाम से जाना जाता है। ऐसा मानना है की अगर किसी को मंदिर में सफेद चूहे के दर्शन हो जाएं तो यह उसके लिए शुभ माना जाता है।

