Xi Jinping तीसरी बार बने चीन के राष्ट्रपति, आज संभाला अपना पदभार

इंटरनेशनलXi Jinping तीसरी बार बने चीन के राष्ट्रपति, आज संभाला अपना पदभार

Date:

नई दिल्ली। चीन राष्ट्रपति शी जिनपिंग तीसरी बार फिर से राष्ट्रपति बन गए हैं। आज शुक्रवार को आधिकारिक तौर पर जिनपिंग को चीन अगला राष्ट्रपति चुन लिया गया है। बता दें कि यह पहली बार है कि चीन में कोई नेता लगातार तीसरी बार राष्ट्रपति चुना गया है। बीते साल अक्टूबर में चीन की पीपुल्स पार्टी की सालाना नेशनल पीपुल्स कांग्रेस का आयोजन किया था।

उसी नेशनल पीपुल्स कांग्रेस में शी जिनपिंग को सर्वोच्च नेता चुना था। शुक्रवार को जिनपिंग ने आधिकारिक तौर पर अपना पद संभाल लिया। शुक्रवार को जिनपिंग को चीन के सेंट्रल मिलिट्री कमीशन का अध्यक्ष चुन लिया गया।

राष्ट्रपति चुने जाने के बाद शी जिनपिंग सोमवार को पार्टी की संसदीय बैठक को संबोधित करेंगे। सोमवार शाम में शी जिनपिंग पत्रकारों से भी बातचीत करेंगे। इस हफ्ते की शुरुआत में चीन की कम्युनिस्ट पार्टी ने एक ड्राफ्ट प्लान पेश किया। जिसमें बताया है कि कम्युनिस्ट पार्टी सरकार पर अपना सीधा नियंत्रण बढ़ाने वाली है।

अक्टूबर में कम्युनिस्ट पार्टी की सालाना कांग्रेस में शी जिनपिंग ने अपनी नई टीम का चुनाव किया था। जिसके तहत ली कियांग को चीन का नया प्रधानमंत्री चुना गया था। इसी के साथ ली शी, डिंग जुएक्सियांग और काई क्यूई को जगह दी गई है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...